facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

आंकड़ों से छेड़छाड़ से जोखिम बढ़ा, 2023 में 21.8 लाख डॉलर तक पहुंचा औसत नुकसान

Advertisement

भारत में सबसे ज्यादा हमले फिशिंग से जुड़े है, जिसकी हिस्सेदारी 22 फीसदी है। डेटा चोरी या निजी जानकारी किसी और तक पहुंच जाने के मामले 16 फीसदी हैं।

Last Updated- July 29, 2024 | 11:12 PM IST
आंकड़ों से छेड़छाड़ से जोखिम बढ़ा, 2023 में 21.8 लाख डॉलर तक पहुंचा औसत नुकसान, Average cost of data breaches in India hits $2.18 million: RBI report

भारतीय रिजर्व बैंक की मुद्रा और वित्त रिपोर्ट 2023-24 के मुताबिक भारत में डेटा की सेंधमारी से औसत नुकसान साल 2023 में 21.8 लाख डॉलर पहुंच गया है। साल 2020 के बाद से इसमें 28 फीसदी की वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में डेटा की सेंधमारी से औसत नुकसान अभी भी वैश्विक औसत से नीचे है। भारत में सबसे ज्यादा हमले फिशिंग से जुड़े है, जिसकी हिस्सेदारी 22 फीसदी है। डेटा चोरी या निजी जानकारी किसी और तक पहुंच जाने के मामले 16 फीसदी हैं।

साइबर हमलों के मामले में ऑटोमोटिव उद्योग सबसे ज्यादा नाजुक है। वहीं बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र को कड़े नियम-कायदों का लाभ मिल रहा है और उन्हें तुलनात्मक रूप से अधिक सुरक्षा मिली हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘भारत में उद्योगवार साइबर हमलों के आंकड़ों से पता चलता है कि ऑटोमोटिव उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित है। स्मार्ट मोबिलिटी ऐप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर साइबर हमले के प्रमुख शिकार बनकर उभर रहे हैं। बीएफएसआई सेक्टर बेहतर तरीके से परिभाषित नियमों से संचालित हो रहा है और तुलनात्मक रूप से ऐसे हमलों से सुरक्षित है।’

वित्त वर्ष 2017-18 से घरेलू डिजिटल भुगतान संख्या के हिसाब से 50 फीसदी सालाना और मूल्य के आधार पर 10 फीसदी सालाना बढ़ा है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘भारत में डेटा सेंधमारी से औसत नुकसान 2023 में 21.8 लाख डॉलर रहा, और इसमें 2020 से 28 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह डेटा के उल्लंघन की वैश्विक औसत लागत से अभी भी कम है।’

वैश्विक रूप से साइबर अपराध से नुकसान 2028 तक बढ़कर 13.82 लाख करोड़ रुपये हो जाने की संभावना है, जो 2023 में 8.15 लाख करोड़ डॉलर था। डेटा की सेंधमारी से औसत नुकसान2023 में बढ़कर 44.5 लाख डॉलर हो गया, जिसमें तीन साल में 15 फीसदी वृद्धि हुई। इस लागत को देखते हुए ज्यादातर केंद्रीय बैंकों ने अपना साइबर सुरक्षा में निवेश का बजट साल 2020 से 5 फीसदी बढ़ा दिया है।

Advertisement
First Published - July 29, 2024 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement