facebookmetapixel
Advertisement
सम्मेलन से पहले ब्रिक्स देशों ने भारत की व्यापार नीति पर उठाए सवाल, चीन-इंडोनेशिया ने की पारदर्शिता की मांगबच्चों की सेहत को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, FSSAI से पैकेटबंद खाने के चेतावनी लेबल पर मांगी जानकारी‘व्यापार बाधाएं घटें और भुगतान व्यवस्था हो मजबूत’, ब्रिक्स सम्मेलन से कारोबारियों की उम्मीदेंब्रिक्स देशों ने लॉन्च किया ‘ब्रिक्स कनेक्ट’ नेटवर्क, भविष्य के रोजगार और कौशल विकास को मिलेगी नई दिशाBRICS के साथ भारत का व्यापार असंतुलित, $321.8 अरब आयात के मुकाबले निर्यात सिर्फ 95.7 अरब डॉलरसात साल बाद भारत आ रहे शी चिनफिंग, ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान PM मोदी संग होगी द्विपक्षीय बैठकSEBI ने लॉन्च किया डीमैट 2.0, अब डिजिटल टोकन के रूप में मिलेंगे कॉरपोरेट बॉन्डNSE IPO में अब ₹23,000 करोड़ तक जुटाने की तैयारी, SBI समेत शेयरधारकों ने घटाया OFS का आकारएंथ्रोपिक के लिए भारत बना अहम बाजार, AI प्रोडक्ट्स के साथ प्लेबुक पर भी बड़ा फोकस: इरिना घोषटोकनाइजेशन के लिए बनाना होगा बड़ी आबादी का ढांचा, सिर्फ टोकन जारी करने से नहीं चलेगा काम: नंदन निलेकणि

शिलांग दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

Advertisement
Last Updated- December 18, 2022 | 3:23 PM IST
PM Modi

आज शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने एक सभा को भी संबोधिक किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा “हमारे लिए नॉर्थ ईस्ट हमारे बॉर्डर एरिया, आखिरी छोर नहीं बल्कि सुरक्षा और समृद्धि के गेटवे हैं। राष्ट्र की सुरक्षा भी यहीं से सुनिश्चित होती है और दूसरे देशों से व्यापार भी यहीं से होता है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल कनेक्टिविटी के महत्व पर जोर देते हुए कहा: “डिजिटल कनेक्टिविटी से सिर्फ बातचीत, संवाद ही बेहतर नहीं होता बल्कि इससे टूरिज्म से लेकर टेक्नॉलॉजी तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, हर क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ती हैं, अवसर बढ़ते हैं।”

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने खेल को लेकर सरकार द्वारा लायी गई नई नीति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स को लेकर केंद्र सरकार आज एक नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रही है, जिसका लाभ नॉर्थ ईस्ट, नौजवानों और हमारे बेटे-बेटियों को हुआ है। साथी ही उन्होंने यह भी बताया कि देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नॉर्थ ईस्ट में ही है।

आपको बता दें, प्रधानमंत्री शिलॉन्ग के दौरे पर हैं। नॉर्थईस्ट कॉउंसिल की बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी त्रिपुरा और मेघालय जाएंगे। इस दौरान वे 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Advertisement
First Published - December 18, 2022 | 2:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement