facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को लिखा पत्र, कहा- ‘GST बचत उत्सव’ से सेविंग बढ़ेगी, सभी को होगा फायदा

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन जीएसटी की नई दरें लागू होने की पूर्व संध्या पर रविवार को देश को संबोधित किया था।

Last Updated- September 22, 2025 | 6:34 PM IST
PM Modi Letter

PM Modi Letter: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जीएसटी की दरें कम होने पर देश की जनता के नाम एक पत्र लिखा और कहा कि आइए, ‘GST बचत उत्सव’ के साथ त्योहारों के इस मौसम को नई उमंग और नए जोश से भर दें! GST की नई दरों का मतलब है- हर घर के लिए अधिक से अधिक बचत, साथ ही व्यापार और कारोबार के लिए बड़ी राहत। प्रधानमंत्री ने यह पत्र अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया।

हर घर में त्योहारों जैसी रौनक

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के पहले दिन जीएसटी की नई दरें लागू होने की पूर्व संध्या पर रविवार को देश को संबोधित किया था। अरुणाचल प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान व्यापारियों के साथ बातचीत का एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह इस बात का स्पष्ट प्रतिबिंब है कि भारत ‘जीएसटी बचत उत्सव’ को लेकर इतना आशावादी क्यों है।

Also Read: GST Rate Cut: हीरो, होंडा, बजाज और रॉयल एनफील्ड की बाइक्स अब 10-25 हजार रुपये तक सस्ती, देखें पूरी लिस्ट

लोगों को मिल रहा दोहरा लाभ

उन्होंने ईटानगर में इंदिरा गांधी पार्क में एक रैली में कहा, ‘‘आज, देश भर में अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू हो गए हैं और जीएसटी ‘बचत उत्सव’ शुरू हो गया है। त्योहारों के मौसम में लोगों को दोहरा लाभ मिला है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘जीएसटी सुधार रसोई के बजट को कम करके महिलाओं की मदद करेंगे।’’

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 22, 2025 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement