facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

राष्ट्रपति मुर्मू इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगी

Last Updated- January 10, 2023 | 9:45 AM IST
President Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जारी 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र को मंगलवार को संबोधित करेंगी। मुर्मू यहां मध्य प्रदेश में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

वह दोपहर में सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से भी मिलने वाली हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, समापन सत्र को संबोधित करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार भी प्रदान करेंगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया था। मोदी ने दुनिया भर में बसे भारतवंशियों को ‘‘राष्ट्रदूत’’ करार देते हुए कहा था कि अगले 25 साल के लिए देश के ‘‘अमृत काल’’ की यात्रा में प्रवासी भारतीयों की अहम भूमिका होगी।

First Published - January 10, 2023 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट