भारत

राष्ट्रपति मुर्मू ने स्थापना दिवस पर अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को बधाई दी

आज ही के दिन 1987 में अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को केंद्र शासित प्रदेश की जगह राज्य का दर्जा मिला था

Published by
भाषा
Last Updated- February 20, 2023 | 10:02 AM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ये राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

आज ही के दिन 1987 में अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को केंद्र शासित प्रदेश की जगह राज्य का दर्जा मिला था।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। ये राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं। हाल ही में अपनी यात्रा के दौरान मिजोरम में गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हुई हूं। मैं आज ईटानगर में स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने को लेकर काफी उत्सुक हूं।”

First Published : February 20, 2023 | 10:02 AM IST