facebookmetapixel
SEBI ने इक्विटी ऑप्शन के लिए ऑर्डर-टू-ट्रेड नियम में छूट दी, एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग होगी आसानभारत-अमेरिका ट्रेड डील से अनिश्चितता घटेगी, निवेश और कैपिटल फ्लो को मिलेगा बढ़ावा: तुहिन कांत पांडेयBudget 2026 में बढ़ी उधारी, बॉन्ड यील्ड उछली; डेट फंड निवेशक क्या करें?सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेट

Pooja Khedkar: पूजा खेडकर की जमानत याचिका पर दिल्ली अदालत 1 अगस्त को सुना सकती है फैसला

खेडकर के वकील का दावा है कि उनकी क्लायंट को गिरफ्तारी का खतरा है।

Last Updated- July 31, 2024 | 3:59 PM IST
Puja Khedkar

दिल्ली की एक अदालत आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका पर 1 अगस्त को अपना फैसला सुना सकती है। पूजा खेडकर पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार जंगला ने बुधवार को खेडकर की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। खेडकर के वकील का दावा है कि उनकी क्लायंट को गिरफ्तारी का खतरा है।

अदालत में सुनवाई के दौरान, अभियोजन पक्ष और यूपीएससी के वकील ने खेडकर की याचिका का विरोध किया और कहा कि उन्होंने “व्यवस्था को धोखा दिया है”। यूपीएससी के वकील ने अदालत से कहा, “पूजा खेडकर ने कानून और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग किया है। उनके द्वारा कानून का दुरुपयोग करने की संभावना अभी भी है। वह साधन संपन्न है।”

First Published - July 31, 2024 | 3:59 PM IST

संबंधित पोस्ट