facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

PM मोदी ने कांग्रेस और वाम दलों पर साधा निशाना, कहा- भाजपा ने महिला सशक्तीकरण के वादे को पूरा किया

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, ‘अफसोस की बात है कि आजादी के बाद वामपंथी दलों और कांग्रेस की सरकारों ने हमारी महिलाओं की ताकत को कम आंका।’

Last Updated- January 03, 2024 | 10:46 PM IST
women Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस और वाम दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक में देरी की जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिलाओं को सशक्त बनाने वाले आरक्षण विधेयक को पारित कराना सुनिश्चित किया।

प्रधानमंत्री ने केरल के त्रिशूर में महिलाओं की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन’ विधेयक अब कानून बन गया है और उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया है। महिला आरक्षण विधेयक को केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया है।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, ‘अफसोस की बात है कि आजादी के बाद वामपंथी दलों और कांग्रेस की सरकारों ने हमारी महिलाओं की ताकत को कम आंका।’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और अन्य दलों ने लोकसभा में आरक्षण विधेयक में देरी की। हालांकि, नारी शक्ति वंदन विधेयक अब कानून बन गया है। मोदी ने अपनी प्रतिबद्धता पूरी की है।’

गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की प्रगति से राष्ट्रीय विकास सुनिश्चित होने की बात पर जोर देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अब तो ‘मोदी की गारंटी’ को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है।

प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर, 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। इस यात्रा को पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, ताकि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। त्रिशूर की रैली में मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी की गारंटी दी और इसे ईमानदारी से पूरा किया।

First Published - January 3, 2024 | 10:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट