facebookmetapixel
₹1 लाख से ₹5 लाख की ट्रेडिंग! MTF पर Zerodha के नितिन कामथ की चेतावनी क्यों अहमSamco MF ने उतारा भारत का पहला एक्टिव मोमेंटम वाला मिड कैप फंड, SIP ₹250 से शुरू; क्या है इसमें खास?Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal का मुनाफा 73% उछला, रेवेन्यू में 202% की जबरदस्त बढ़तदीपिंदर गोयल ने Eternal CEO पद से दिया इस्तीफा; अलबिंदर सिंह धिंडसा को मिली कमानजमीन सौदों में MMR की बादशाहत, 2025 में 500 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदीWhiteOak MF लाया नया कंजम्प्शन फंड, ₹100 की छोटी SIP से बड़ी ग्रोथ का मौका?Cabinet Decision: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक जारी रहेगी, कैबिनेट से मंजूरी; सरकारी सहायता भी बढ़ीAU SFB share: दमदार Q3 के बावजूद 3% टूटा, अब खरीदने पर होगा फायदा ? जानें ब्रोकरेज का नजरिया₹535 से ₹389 तक फिसला Kalyan Jewellers का स्टॉक, क्या अभी और गिरेगा? जानें क्या कह रहे चार्टGroww ने लॉन्च किया Groww Prime, म्युचुअल फंड निवेश होगा अब ज्यादा स्मार्ट और आसान!

नीता अंबानी हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में भारत के वैश्विक प्रभाव को बढ़ावा देंगी

हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस अमेरिका में छात्रों के नेतृत्व वाले भारत केंद्रित सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली सम्मेलनों में से एक है।

Last Updated- December 22, 2024 | 2:32 PM IST
Nita Mukesh Ambani
File Photo: Nita Mukesh Ambani

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी 15-16 फरवरी, 2025 को बोस्टन में आयोजित हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में मुख्य भूमिका में होंगी। हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस (आईसीएच) ने रविवार को यह जानकारी दी।

आयोजकों ने बयान में कहा, ‘‘भारत की सबसे प्रभावशाली आवाजों में से एक के रूप में अंबानी ने अपनी सामाजिक समानता पहल के जरिये आठ करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने साथ ही भारत की वैश्विक क्षमता की पैरोकारी करना भी जारी रखा है।’’

हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस अमेरिका में छात्रों के नेतृत्व वाले भारत केंद्रित सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली सम्मेलनों में से एक है।

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल और हार्वर्ड केनेडी स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस वार्षिक कार्यक्रम में वैश्विक मामलों में भारत की उभरती भूमिका पर संवाद को बढ़ावा दिया जाता है।

इसमें विचारक, नीति-निर्माता, उद्यमी और सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां एक साथ आती हैं। इस साल सम्मेलन में दो दिन में विविध क्षेत्रों के 80 से अधिक प्रतिष्ठित वक्ता भाग लेंगे।

First Published - December 22, 2024 | 2:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट