facebookmetapixel
RBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछला

‘अवशिष्ट’ मात्रा संबंधी नए मानदंड 31 अगस्त तक स्थगितः डीजीएफटी

डीजीएफटी ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है।

Last Updated- July 29, 2024 | 10:36 PM IST
Buying Gold on Diwali

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने सोमवार को कहा कि आभूषण निर्यात में सोने, चांदी और प्लैटिनम सामग्री के लिए स्वीकार्य अवशिष्ट मात्रा से संबंधित नए मानदंड 31 अगस्त, 2024 तक स्थगित रहेंगे। डीजीएफटी ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है।

इसके पहले मई में इन मानदंडों को जुलाई तक के लिए रोक दिया गया था। लेकिन अब इसे एक और महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यह कदम उस समय उठाया गया है जब उद्योग ने सोने और चांदी के आभूषणों के निर्यात के संबंध में अवशिष्ट (वेस्ट) की स्वीकार्य मात्रा और इनपुट एवं आउटपुट के मानकों से संबंधित संशोधित मानदंडों पर चिंता जताई है।

डीजीएफटी ने कहा कि 27 मई की तारीख वाली सार्वजनिक सूचना को जीजेपीईसी के अनुरोध पर 31 अगस्त, 2024 तक स्थगित रखा गया है। अंतरिम अवधि में 27 मई का नोटिस जारी होने से पहले मौजूद अवशिष्ट मानदंड ही लागू रहेंगे।

डीजीएफटी ने 27 मई को मानदंडों को कड़ा करते हुए एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया था जिसके बाद निर्यातक समुदाय ने अपनी चिंताएं जताई थीं। इनपुट-आउटपुट मानदंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, रसायन, खाद्य उत्पादों, मछली एवं समुद्री उत्पाद, हस्तशिल्प, प्लास्टिक और चमड़े के उत्पादों के लिए लागू होते हैं।

First Published - July 29, 2024 | 10:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट