facebookmetapixel
Advertisement
1 साल से सुस्त ये PSU शेयर दौड़ने वाला है! 40% से ज्यादा का रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा – खरीदोपीयूष गोयल का सिंगापुर दौरा: FDI और निवेश बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय बैठकचीनी शेयरों में आई मिठास! बजाज हिंदुस्तान, द्वारिकेश और रेणुका शुगर में 14% तक उछाल; जानिए वजहभारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बदला कमिटमेंट रूल्स, गूगल और इंडिगो के प्रस्तावों पर फैसले का इंतजारमिल्की मिस्ट के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहले 18% प्रीमियम पर लिस्टिंग, फिर लगातार 2 दिनों से लग रहा 10-10% का अपर सर्किटबैंकों में जमा की रफ्तार 10 साल के हाई पर, डिपॉजिट ग्रोथ 15.4%; कर्ज की मांग भी तेजशिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफबुकमायशो में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लानNifty Outlook: 24,050 के नीचे टूटा बाजार तो बढ़ेगी गिरावट! HDFC Securities के विनय राजानी ने बताए आज के 2 दमदार शेयर

Monsoon: अगस्त में बारिश सामान्य से कम मगर सितंबर में झमाझम!

Advertisement

पूर्वी और पूर्वोत्तर इलाकों में 1901 के बाद जुलाई में तीसरी सबसे कम बारिश

Last Updated- July 31, 2023 | 11:22 PM IST
Monsoon: Less than normal rainfall in August but heavy rain in September!

जुलाई में देश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश के बाद अगस्त और सितंबर महीने में द​क्षिण-प​श्चिम मॉनसून ‘सामान्य’ रहने की उम्मीद है। मगर यह कमजोर ही रहेगा क्योंकि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त में दीर्घाव​धि औसत की 94 फीसदी बारिश होने का अनुमान है, जो सामान्य से कम है। अगस्त में दीर्घाव​धि औसत 254.9 मिलीमीटर है और अगस्त तथा सितंबर में यह औसत 422.8 मिलीमीटर है।

आम तौर पर मॉनसून की लगभग 30 फीसदी बारिश अगस्त में ही होती है मगर इस बार कम बारिश के खरीफ की खड़ी फसल प्रभावित हो सकती है। जिन इलाकों में पहले ही पानी की कमी है और फसल पकने के अहम चरण में है, वहां तो इसका असर और भी घातक हो सकता है।

क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस ऐंड एनालिटिक्स में निदेशक (शोध) पुषन शर्मा ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन जैसी फसल सितंबर में कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं और जून में बोआई देर से होने के कारण अगस्त में इसकी फली बनने में विलंब हो सकता है। कम बारिश के कारण फूल मुरझा सकते हैं, जिससे इन फसलों की पैदावार पर खराब असर होगा।’

Also read: Monsoon Rain: IMD ने अगस्त-सितंबर में सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया

मौसम विभाग के अनुसार मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में 5 अगस्त से मॉनसून में ठहराव आ सकता है और 17 अगस्त के बाद ही इसमें कुछ सुधार होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युजंय महापात्र ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘अभी तक अलनीनो का असर नहीं दिखा है लेकिन अगस्त में यह मॉनसून को प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण अगस्त में बारिश कम रह सकती है। हालांकि अलनीनो अब भी हल्का ही है और अभी तक तटस्थ स्थिति में रहा हिंद महासागर डायपोल सकारात्मक हो जाएगा।’

महापात्र ने कहा कि अगस्त की तुलना में सितंबर में ज्यादा बारिश हो सकती है। सामान्य तौर पर कुल 870 मिलीमीटर की मॉनसूनी बारिश में से केवल 160 मिलीमीटर सितंबर के हिस्से आती है।

राहत की बात यह है कि जुलाई में देश भर में सामान्य से 13 फीसदी अधिक बारिश होने के कारण अगस्त की सुस्ती के बाद भी इस सीजन की औसत बारिश सामान्य रह सकती है। महापात्र ने कहा कि मॉनसून में ठहराव शुरू हो चुका है और इस दौरान बारिश की गतिविधि हिमालय की तलहटी और पूर्वोत्तर राज्यों की ओर बढ़ जाएगी। जुलाई में देश के पूर्वी हिस्से में सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई है लेकिन आगे इन इलाकों में अच्छी बारिश का अनुमान है।

Also read: Monsoon rain: जुलाई में बारिश ने किया तर, निगाहें टिकीं अगस्त पर

मौसम विभाग ने क्षेत्रवार ब्योरा देते हुए कहा कि अगस्त में हिमालय से सटे अधिकतर इलाकों, पूर्व-मध्य भारत और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक तक बारिश हो सकती है। मगर दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों और उत्तर पश्चिम के पश्चिमी इलाकों तथा मध्य भारत में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वी भारत में अगस्त के दौरान सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। अभी इन इलाकों (पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड) में बारिश की कमी है। इससे इन इलाकों में फसल पैदावार के लिहाज से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement