facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजरअब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!

महाकाल मंदिर की घटना को मोदी ने पीड़ादायक बताया, कहा: घायलों को दी जा रही है हरसंभव मदद

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से 14 लोग झुलस गए जिनमें पुजारी और "सेवक" (सहायक) शामिल हैं।

Last Updated- March 25, 2024 | 2:43 PM IST
महाकाल मंदिर की घटना को मोदी ने पीड़ादायक बताया, कहा: घायलों को दी जा रही है हरसंभव मदद , Modi described the Mahakal temple incident as painful, said: All possible help is being given to the injured

Ujjain Mahakal Mandir Fire: होली के त्योहार पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह आग लगने की दुर्घटना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अत्यंत पीड़ादायक बताया और झुलस गये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से 14 लोग झुलस गए जिनमें पुजारी और “सेवक” (सहायक) शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर एक संदेश में कहा,”उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में घायल (झुलसे) सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देख-रेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां ‘श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स)’ पहुंचे और महाकालेश्वर मंदिर में आग लगने की घटना में झुलस गये लोगों के हाल-चाल जाने। इस निजी अस्पताल में इस घटना में झुलसे आठ घायल भर्ती हैं।

Also read: Ujjain Mahakal Mandir Fire: भस्मारती के दौरान महाकाल मंदिर में लगी आग, 14 लोग झुलसे

यादव ने संवाददाताओं को बताया, “मैं अस्पताल में झुलसे लोगों का हाल-चाल जान रहा था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फोन आया और उन्होंने झुलसे लोगों के हाल-चाल जाने। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी झुलसे लोगों की स्थिति के बारे में फोन पर जानकारी ली है।”

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को सूचित किया गया है कि झुलसे लोगों की हालत नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री ने बताया “ये लोग 30 से 40 प्रतिशत के बीच झुलसे हैं। चिकित्सक उनका श्रेष्ठ उपचार कर रहे हैं।”

Advertisement
First Published - March 25, 2024 | 2:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement