facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

Miss World 2023 in India: 3 दशकों बाद भारत करेगा 71वें मिस वर्ल्ड 2023 पेजेंट की मेजबानी

Last Updated- June 09, 2023 | 10:59 AM IST
Miss World 2023 pageant's press conference

इस बार भारत ब्यूटी पेजेंट इवेंट, मिस वर्ल्‍ड (Miss World 2023) का आयोजन करेगा। यह मौका भारत को पूरे 3 दशक के बाद मिल रहा है। इससे पहले भारत में Miss World 1996 में हुआ था। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO मिस जूलिया मॉर्ले (Julia Morley) ने बताया कि इस बार के 71वें ब्यूटी पेजेंट में 140 देशों के कंटेस्टेंट शामिल होंगे।

इस बार के इवेंट में उत्तर प्रदेश पर सबकी निगाहें रहेंगी, क्योंकि वाराणसी और आगरा में कई जगहों पर रैम्प का आयोजन किया जाएगा। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, नवंबर- दिसंबर 2023 में होने वाले ग्रैंड फिनाले से एक महीने पहले प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कई राउंड का कॉम्पिटिशन होगा।

बता दें कि पहले मिस वर्ल्ड का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates – UAE) में होने वाला था, जिसे अब भारत में शिफ्ट कर दिया। भारत में 71वां
मिस वर्ल्ड 2023 के आयोजन से देश के कल्चर को और बढ़ावा मिलेगा।

कब होगा Miss World 2023?

मिस वर्ल्ड का 71वां एडिशन इस साल नवंबर या दिसंबर में आयोजित हो सकता है। हालांकि, अभी औपचारिक रूप से तारीख नहीं बताई गई है। उम्मीद है कि प्रतियोगिता की तारीख का ऐलान जल्द होगा।

Miss World ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO मिस जूलिया मॉर्ले ने कही ये बात

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO मिस जूलिया मॉर्ले ने कहा, “71वें मिस वर्ल्ड का फिनाले इस साल भारत में होने जा रहा है। इस बात की घोषणा करते हुए मुझे काफी खुशी हो रही है। 30 साल से पहले मैंने भारत का दौरा किया था और तभी भारत मेरे दिल में बस गया था।” उन्‍होंने कहा कि इस आयोजन के जरिए हम भारत की अनूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तर के आकर्षण और लुभावनी जगहों को बाकी दुनिया के साथ साझा कर सकेंगे।

First Published - June 9, 2023 | 10:59 AM IST

संबंधित पोस्ट