facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

मनोज सोनी ने UPSC के अध्यक्ष पद की ली शपथ

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 3:47 PM IST
UPSC CSE Result 2023: Final result of UPSC Civil Services Examination released, 1016 candidates were successful, Aditya Srivastava topped UPSC CSE Result 2023: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 1016 परीक्षार्थी रहे सफल, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

प्रतिष्ठित शिक्षाविद मनोज सोनी ने मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष पद की शपथ ली। यूपीएससी के सदस्य के रूप में 28 जून, 2017 को शपथ लेने वाले सोनी पांच अप्रैल, 2022 से ही संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का कामकाज संभाल रहे थे।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुार, आयोग की वरिष्ठतम सदस्य स्मिता नागराज ने सोनी को यूपीएससी के अध्यक्ष रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

यूपीएससी की मुख्य जिम्मेदारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित अन्य सेवाओं में भर्ती के लिए परीक्षाएं लेना है। आयोग के अध्यक्ष के साथ उसमें अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं।

फिलहाल आयोग में पांच पद रिक्त हैं। यूपीएससी का सदस्य नियुक्त होने से पहले सोनी तीन बार कुलपति रह चुके हैं।

आधिकारिक बायोडेटा के अनुसार, वह एक अस्त, 2009 से 31 जुलाई, 2015 तक लगातार दो बार गुजरात में स्थित डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। वह अप्रैल 2005 से अप्रैल 2008 तक बड़ोदा के द महाराजा सायाजीराव विश्वविद्यालय के कुलपति रहे।

अप्रैल 2005 में नियुक्ति के वक्त सोनी बड़ोदा के एमएसयू और भारत के सबसे कम उम्र के कुलपति थे। राजनीति विज्ञान के विद्वान सोनी की विशेषज्ञता अंतरराष्ट्रीय संबंधों में है और वह 1991 से 2016 तक वल्लभ विद्यानगर में स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) में अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय पढ़ाते थे। इस बीच कुलपति के रूप में अपने तीनों कार्यकाल के दौरान वह इस विषय के शिक्षण से दूर रहे थे।

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 3:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement