facebookmetapixel
Advertisement
Narendra Modi का बड़ा प्रस्ताव: 2047 तक विकसित भारत के लिए ‘सुधार साझेदारी चार्टर’ तैयार करने की अपीलGDP की गिनती का नया फॉर्मूला, क्या बदलेगी देश की असली ग्रोथ स्टोरी?नई GDP सीरीज से बदलेगी तस्वीर? मैन्युफैक्चरिंग आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदेंजापान की दिग्गज कंपनी एमओएल की भारत पर नजर, तेल जहाजों में संयुक्त निवेश की तैयारीअब इमारतों की होगी ‘डिजिटल स्टार’ रेटिंग, बदलेगा प्रॉपर्टी बाजार का खेलजापानी दिग्गज की एंट्री, भारत में बनेगा हाई एफिशिएंसी ट्रांसफॉर्मर का खास मेटलक्या पीएलआई योजना ने बिगाड़ दिया ई-दोपहिया बाजार का खेल? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा2030 तक Nexa Studios का बड़ा विस्तार प्लान, बिक्री में 30% हिस्सेदारी का लक्ष्यभारत-ईयू एफटीए से खुलेगा निर्यात का नया दरवाजा, ग्रीव्स कॉटन ने जताई बड़ी उम्मीदMicron का प्लांट 28 फरवरी से होगा चालू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; चिप उत्पादन में बढ़ेगा भारत का रुतबा

Maharashtra: तुर्की से रोबोटिक मशीन नहीं खरीदेगी BMC, रद्द किया टेंडर; अब ‘मेक इन इंडिया’ की उठी मांग

Advertisement

भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) ने इसका विरोध करते हुए मांग की थी कि इसे तुर्की से न खरीदा जाए। जिसने भारत-पाकिस्तान संघर्ष में पाकिस्तान की मदद की थी।

Last Updated- June 02, 2025 | 8:11 PM IST
Maharashtra local body elections
Representative Image

मुंबई के समुद्री तटों पर डूबने वाले लोगों को बचाने के लिए तुर्की की कंपनी से खरीदे जाने वाले रोबोटिक वाटर रेस्क्यू मशीन के ठेके को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने रद्द कर दिया। भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की मदद करने वाले तुर्की का बहिष्कार किये जाने की मांग कि जा रही थी। महानगरपालिका की तरफ से तुर्की के कंपनी के साथ किये गए करार की चौतरफा आलोचना हो रही थी। भारी राजनीतिक विरोध के चलते BMC ने इस मशीन का ठेका रद्द करने का फैसला किया है।

मुंबई के समुद्री तटों पर लगने थे 6 रेस्क्यू रोबोट

BMC के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गिरगांव चौपाटी, दादर शिवाजी पार्क, जुहू, वर्सोवा, अक्सा और गोराई चौपाटी पर लोगों को बचाने के लिए बीएमसी ने तुर्की की कंपनी को ठेका दिया था। इन समुद्री किनारों पर फिलहाल 111 लाइफगार्ड तैनात हैं। जहां अक्सर डूबने और मौत की घटनाएं होती रहती हैं। जिसके लिए मुंबई दमकल टीम ने लाइफगार्ड के साथ रोबोटिक रेस्क्यू मशीन की मदद लेने का फैसला किया था। मुंबई के समुद्री तटों पर छह रोबोट तैनात किए जाने थे और इन्हें रिमोट से संचालित किया जाना था। इसके लिए महानगरपालिका ने टेंडर आमंत्रित किए थे। दो कंपनियों ने आवेदन किया था। इनमें से एक का चयन किया गया।

Also read: ऑडियो विजुअल और मनोरंजन उद्योग में WAVES की लहर, 2031 तक यह बाजार छू लेगा 17.3 अरब डॉलर का आंकड़ा

अब ‘मेक इन इंडिया’ की उठी मांग

चयनित कंपनी स्विटजरलैंड की है और उससे तुर्की में निर्मित रोबोटिक रेस्क्यू मशीन खरीदी जानी थी, जिसके दोनों तरफ पानी के जेट लगे होंगे और 10 हजार एमएएच की क्षमता वाली रिचार्जेबल बैटरी होगी। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना के लिए दिए गए ठेके को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। अब रोबोटिक रेस्क्यू मशीन की खरीद के लिए फिर से टेंडर निकाला जाएगा।

भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) ने इसका विरोध करते हुए मांग की थी कि इसे तुर्की से न खरीदा जाए। जिसने भारत-पाकिस्तान संघर्ष में पाकिस्तान की मदद की थी। पूर्व बीजेपी नगरसेवक भालचंद्र शिरसाट ने मांग की कि मुंबई नगर निगम को मेक इन इंडिया के तहत रोबोटिक रेस्क्यू मशीन खरीदनी चाहिए। तुर्की के किसी भी समान खरीदने पर राजनीतिक दलों ने आंदोलन की चेतावनी बीएमसी प्रशासन को दी धी।

Advertisement
First Published - June 2, 2025 | 8:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement