facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

MP Cabinet: आसान होगा MBBS में एडमिशन, सस्ता होगा इलाज, खूब मिलेगा दूध

Advertisement

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने निजी-सार्वजनिक भागीदारी यानी पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को मंगलवार को स्वीकृति प्रदान कर दी।

Last Updated- April 08, 2025 | 6:34 PM IST
मध्य प्रदेश का 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य, Madhya Pradesh eyes over Rs 1 trillion investments via investor summit

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने निजी-सार्वजनिक भागीदारी यानी पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को मंगलवार को स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके लिए सरकार एक रुपये में 25 एकड़ जमीन भी उपलब्ध कराएगी। अभी तक निजी मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए निवेशकों को जमीन की व्यवस्था खुद करनी पड़ती है। कैबिनेट ने जिला अस्पतालों को प्राइवेट डेवलपर को सौंपने के पिछली सरकार के फैसले को भी पलट दिया है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया को बताया कि जिला अस्पतालों को निजी डेवलपरों को सौंपने का पिछली सरकार का फैसला उलट दिया गया है और अब जिला अस्पताल सरकार के नियंत्रण में ही बने रहेंगे। जिला अस्पतालों को निजी हाथों में सौंपने पर आपत्ति जताते हुए विशेषज्ञों ने कहा था कि इससे केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और निशुल्क औषधि वितरण आदि में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुक्ल ने कहा कि निजी मेडिकल कॉलेजों को डेवलपर्स से संबद्ध किया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का निर्माण किया जाएगा जिसमें जिला अस्पताल के प्रतिनिधियों को भी स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में 75 फीसदी निशुल्क इलाज की सुविधा आयुष्मान कार्ड धारकों को प्रदान की जाएगी।

प्रदेश कैबिनेट ने कुछ अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए। ऐसे ही एक निर्णय के अंतर्गत मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना का नाम बदलकर डॉ. भीमराव आंबेडकर दुग्ध उत्पादन योजना कर दिया गया है। इस योजना को आगामी 14 अप्रैल को नए सिरे से शुरू किया जाएगा। योजना के तहत एक व्यक्ति को 25 गाय या भैंस पालने के लिए सब्सिडी दी जाएगी। आवेदक के पास कम से कम साढ़े तीन एकड़ जमीन होनी चाहिए। 25 गायों की एक यूनिट होगी और एक आवेदक 8 यूनिट लगा सकेगा। हर यूनिट के लिए साढ़े तीन एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी।

Advertisement
First Published - April 8, 2025 | 6:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement