facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

Aadhaar जैसे डीपीआई से KYC लागत में आई भारी गिरावट, खर्च 1000 से घटकर 6 रुपये से भी कम रह गया

Advertisement

समीक्षा में कहा गया है कि आधार के इस्तेमाल से सत्यापन में काफी सहूलियत हो रही है और इसमें लगने वाला खर्च भी काफी कम हो गया है।

Last Updated- July 22, 2024 | 10:19 PM IST
Aadhaar Card

Economic Survey 2024: आधार जैसे डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) प्लेटफॉर्म की मदद से ई-केवाईसी पुष्टि पर आने वाला खर्च 1,000 रुपये से कम होकर 6 रुपये से भी कम रह गया है। आर्थिक समीक्षा 2023-24 में यह बात सामने आई है। समीक्षा में कहा गया है कि आधार के इस्तेमाल से सत्यापन में काफी सहूलियत हो रही है और इसमें लगने वाला खर्च भी काफी कम हो गया है।

समीक्षा में कहा गया है,’भारत में नो योर कस्टमर (केवाईसी) की पुष्टि में आधार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इससे ई-केवाईसी प्रक्रिया पर आने वाला खर्च 1,000 रुपये से घट कर 6 रुपये से भी कम रह गया है। आधार की मदद से देश के लाखों लोगों तक बैंकिंग सेवा पहुंच रही है और वित्तीय समावेशन की दिशा में भी कदम तेजी से आगे बढ़े हैं।’

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) केवाईसी से जुड़े जोखिमों को लेकर सतर्क रहा है और कारोबारी इकाइयों के लिए एक अच्छी तरह परिभाषित नियमों पर जोर दिया जा रहा है। इन बातों के बीच केवाईसी पर होने वाला खर्च सार्वजनिक किया गया है।

बैंकिंग नियामक भारतीय रिजर्व बैंक ने अप्रैल में पेमेंट एग्रीगेटर (पीए) के लिए एक मसौदा नियम लाकर छोटे एवं मझोले आकार के कारोबारियों के लिए केवाईसी प्रक्रिया स्पष्ट की थी। आरबीआई ने कहा था कि पेमेंट एग्रीगेटर को कॉन्टैक्ट पॉइंट वेरिफिकेशन (सीपीवी) के साथ उस बैंक खाते का सत्यापन करना होगा जिसमें छोटे कारोबारियों की रकम का निपटान होता है।

वित्त-तकनीक (फिनटेक) क्षेत्र की कंपनियों ने कहा था कि कुछ छोटे कारोबारी पूरी केवाईसी प्रक्रिया के लिहाज से फिट नहीं बैठेंगे क्योंकि इसके लिए ऐसे ग्राहकों के प्रत्यक्ष सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) की जरूरत होती है। फिनटेक इकाइयों ने कहा था कि इससे खर्च काफी बढ़ सकता है।

Advertisement
First Published - July 22, 2024 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement