facebookmetapixel
कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिकबॉन्ड मार्केट में हलचल: RBI के फैसलों के बाद सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.74% तक पहुंचीआनंद राठी का बड़ा खुलासा: पुणे के ग्राहक के डीमैट खाते से 13 करोड़ रुपये के शेयर की हुई चोरीAdani Group का विदर्भ में बड़ा दांव, कंपनी ने ₹70,000 करोड़ के निवेश का रखा लक्ष्यमहिंद्रा का नागपुर में मेगा दांव: ₹15,000 करोड़ के निवेश से बनेगी देश की सबसे बड़ी एकीकृत यूनिटनितिन गडकरी का विजन: 2027 तक ₹3.09 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगी देश की सड़कों की तस्वीरIndia-US Trade Deal: डीडीजीएस और सोयाबीन तेल पर शुल्क कटौती से बढ़ी घरेलू उद्योग की चिंता

Karur stampede: करूर रैली में भगदड़ कैसे हुई, जिसने 39 लोगों की जान ले ली

Karur stampede: करूर में विजय की रैली में भारी भीड़ के चलते भगदड़ में 39 लोगों की मौत और 65 घायल हुए।

Last Updated- September 28, 2025 | 3:38 PM IST
Vijay Rally Stampede
Karur stampede

Karur stampede: तमिलनाडु के करूर में शनिवार को तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में बड़ा हादसा हो गया। भारी भीड़ के बीच मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई और करीब 65 लोग घायल हुए। मरने वालों में 18 से 30 साल तक के कई युवा शामिल हैं।

कैसे हुआ हादसा?

करीब 50 हजार लोग विजय, जिन्हें उनके प्रशंसक ‘थलपति’ कहते हैं, को सुनने पहुंचे थे। सुबह से ही लोग जुटने लगे थे और दोपहर तक संख्या तेजी से बढ़ गई। विजय का कार्यक्रम तय समय से देर से शुरू हुआ और जब शाम 7 बजे वह रैली स्थल पर पहुंचे, तब तक भीड़ दोगुनी हो चुकी थी।

जैसे ही उनकी गाड़ी भीड़ के बीच पहुंची, धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कई लोग गिर पड़े और कुछ पास ही बने शेड पर आ गिरे, जहां जेनरेटर और टीवी वैन खड़ी थी। इसी अफरातफरी ने जानलेवा भगदड़ का रूप ले लिया।

हादसे से बचे लोगों ने बताया कि अचानक इतनी भीड़ बढ़ गई कि हिलने-डुलने की जगह भी नहीं थी। कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े। एक युवक ने कहा कि खराब व्यवस्था और पुलिस की कम मौजूदगी इस हादसे की वजह बनी।

घटना के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया। DMK ने TVK पर पुलिस की शर्तों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया, जबकि AIADMK नेता एडप्पडी के पलानीस्वामी ने इसे दुखद और दर्दनाक बताया।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन देर रात करूर पहुंचे और अस्पतालों में घायलों से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए।

विजय ने भी सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा जताई। उन्होंने लिखा कि इस हादसे ने उनका दिल तोड़ दिया है और वह असहनीय दुख में हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मृतकों में 12 पुरुष, 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। अस्पतालों में रातभर घायलों का इलाज चलता रहा, वहीं शवगृह के बाहर परिवार अपने अपनों को खोने के गम में विलाप करते रहे।

यह हादसा तमिलनाडु में राजनीतिक रैलियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विजय की राज्यव्यापी यात्रा अभी जारी है, और हर जगह बड़ी भीड़ उमड़ रही है।

First Published - September 28, 2025 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट