facebookmetapixel
Budget 2026 से पहले Tata के इन 3 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, 30% अपसाइड तक के दिए टारगेट27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलाव

आयुष में निवेश के अवसरों का फायदा उठाए भारत: सर्बानंद सोनोवाल

आवास और शहरी विकास मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का विस्तार के लिए 12 एकड़ भूमि आवंटित की है।

Last Updated- October 20, 2023 | 8:09 PM IST
Raj Vaidya Brihaspati Dev Triguna played a key role in promoting Ayurveda worldwide and his vision was instrumental in setting up of AIIA-Sarbananda sonowal

भारत को समग्र स्वास्थ्य सेवा दृष्टिकोण के साथ वैश्विक नेतृत्व के लिए आगे आना चाहिए। दुनिया भर के निवेशक आयुष क्षेत्र में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं। हमें इस अवसर का फायदा उठाने के लिए काम करना चाहिए। यह बात केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) के छठे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

इस अवसर केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने पद्म विभूषण वैद्य बृहस्पति देव त्रिगुणा की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि बृहस्पति देव त्रिगुणा आयुर्वेद की दुनिया में एक प्रसिद्ध व्यक्ति थे। उनका आजीवन आयुर्वेद के लिए अभ्यास और प्रचार के प्रति समर्पण ने ही उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार अर्जित करने में सक्षम बनाया।

आवास और शहरी विकास मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का विस्तार के लिए 12 एकड़ भूमि आवंटित की है। इससे एआईआईए द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अवसर पर एआईआई के निदेशक डॉ. तनुजा नेसारी ने कहा कि छठे स्थापना दिवस को मनाना उपचार के पारंपरिक विज्ञान को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धताओं का प्रतीक है। पिछले छह वर्षों में संस्था ने इस क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है।

आयुर्वेद न केवल भारत, बल्कि वैश्विक स्तर पर शिक्षा और अनुसंधान का केंद्र बन गया है। हाल ही में संस्थान को NAAC द्वारा A++ ग्रेड से मान्यता प्राप्त हुई है। आयुष मंत्रालय के तहत इतनी कामयाबीन हासिल करने वाला एआईआईए पहला संस्थान है।

First Published - October 20, 2023 | 8:09 PM IST

संबंधित पोस्ट