भारत

ठप्प हुई इनकम टैक्स की वेबसाइट! ITR फाइल करने में टैक्सपेयर्स को हो रही परेशानी

इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोटर्ल को पुरानी ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in को बदलने के लिए 2021 में लॉन्च किया गया था।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- June 10, 2023 | 12:37 PM IST

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की डेडलाइन 31 जुलाई, 2023 नजदीक आ चुकी है। लेकिन आज सुबह से आयकर विभाग का ई-पोर्टल काम नहीं कर रहा है। इसके चलते टैक्सपेयर्स को ITR फाइल करने में परेशानी आ रही है। हालांकि ई-पोर्टल सुबह 11:30 बजे के बाद वापस से काम करने लगा है। बताया जा रहा है कि कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी नहीं थी। सामान्य मेन्टेन्स के कारण वेबसाइट काम नहीं कर रही थी।

इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोटर्ल को पुरानी ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in को बदलने के लिए 2021 में लॉन्च किया गया था। अब पोटर्ल सामान्य रूप से काम कर रहा है। टैक्सपेयर्स अब अपना ITR जमा कर सकते हैं और टैक्स संबंधी अन्य गतिविधियां वेबसाइट या पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते हैं।

टैक्सपेयर्स इस वेबसाइट के माध्यम से अपना ITR जमा कर सकते हैं। आधार कार्ड को अपने पैन कार्ड से लिंक कर सकते हैं, ऑडिट रिपोर्ट फाइल कर सकते हैं, ITR का ई-वेरिफिकेशन कर सकते हैं, फॉर्म 26एएस देख सकते हैं। इतना ही नहीं ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं, ITR विवरण में बदलाव का अनुरोध, सूचना का अनुरोध, रिफंड फिर से जारी करने का अनुरोध, शिकायत या कर क्रेडिट प्रणाली के विवरण में बदलाव का अनुरोध करने के लिए आवेदन फाइल करना।

First Published : June 10, 2023 | 12:35 PM IST