facebookmetapixel
Advertisement
मौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के करीब

Holi 2024: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में होली के दिन धारा 144 लागू, पब्लिक प्लेस में इन कामों पर रहेगी रोक

Advertisement

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं, किसान समूहों और अन्य प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन के कारण शांति भंग हो सकती है।

Last Updated- March 24, 2024 | 8:17 PM IST
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में होली के दिन धारा 144 लागू, पब्लिक प्लेस में इन कामों पर रहेगी रोक, Holi 2024: Section 144 imposed on the day of Holi in Noida-Greater Noida, these activities will be banned in public places

Holi 2024: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने रविवार को कहा कि सोमवार (होली) को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक स्थानों या विवादित स्थलों पर किसी भी धार्मिक प्रार्थना या जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि उसने पूरे जिले में भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

पुलिस ने यह भी आदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक स्थान पर ‘शराब या नशीले पदार्थों’ का सेवन नहीं करेगा और आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जिला पुलिस ने अपने आदेश में कहा कि होली, धुलंधी त्योहारों के साथ-साथ 25 मार्च को कुछ समूहों ने विरोध प्रदर्शन की भी घोषणा की है जिसमें मद्देनजर, ‘‘असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।’’ आदेश में कहा गया है, ‘‘इसके अलावा, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं, किसान समूहों और अन्य प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन के कारण शांति भंग हो सकती है।’’

Also read: Holi trade: होली पर पिचकारी कारोबार को दम, खूब उड़ें रंग-गुलाल; बाजार में चीन का दबदबा हो रहा कम

पुलिस ने कहा, ‘‘इनकी वजह से और गौतमबुद्ध नगर में शांति बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि किसी भी शरारती तत्व को ऐसी गतिविधियां करने से रोका जाए जिससे प्रतिकूल माहौल पैदा हो।’’

अपर पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हिरदेश कठेरिया ने आदेश में कहा,‘‘स्थिति की गंभीरता और तात्कालिकता को देखते हुए और समय की कमी के कारण किसी अन्य पक्ष को सुनवाई का अवसर प्रदान करना संभव नहीं है, इसलिए यह एकपक्षीय आदेश दिया जा रहा है।’’

Advertisement
First Published - March 24, 2024 | 8:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement