facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने संसद में ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ किया पेश, 10 साल तक जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रस्तावCryptocurrency में करते हैं लेन-देन? CBDT ने जारी की नई ट्रांजैक्शन-एक्सचेंज गाइडलाइन, जानें क्या बदलाNPS New Tools: NPS में पैसा लगा रहे हैं? PFRDA का नया टूल बताएगा किस फंड ने दिया सबसे बेहतर रिटर्नQ1 Results: PN गाडगिल ज्वेलर्स का मुनाफा 52% बढ़ा, शेयर में आई 8% की जोरदार तेजीग्रेड-ए मॉल स्पेस की किल्लत, सप्लाई से 4.5 गुना ज्यादा लीजिंग; क्या डेवलपर्स के लिए है मौका?Propshop Events & Exhibitions IPO: आज से खुला ₹29 करोड़ का SME IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी बातेंशांतिपूर्ण प्रदर्शन संरक्षित अधिकार, लेकिन आंदोलन के नाम पर पुलिस लाठीचार्ज सही नहीं: SCईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की राय

महुआ से बनेंगे हेल्थ ड्रिंक्स, चॉकलेट और कुकीज

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 10:07 AM IST
chocolate

मध्य प्रदेश में उत्पादित होने वाले महुए की मदद से अब विदेशों में हेल्थ ड्रिंक्स, चॉकलेट्स और कुकीज बनाई जाएंगी। इसके लिए प्रदेश 200 टन महुआ निर्यात करने जा रहा है। इसे लंदन स्थित एक कंपनी की भारतीय अनुषंगी कंपनी को बेचा जा रहा है।

मध्य प्रदेश लघु वनोपज संघ के प्रबंध निदेशक पुष्कर सिंह ने कहा कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय वन मेले में लंदन की ओ, फॉरेस्ट नामक कंपनी की भारतीय अनुषंगी कंपनी मधुवन्या के साथ हुए इस समझौते के अलावा अलावा अन्य देसी-विदेशी कंपनियों के साथ करीब 1,000 टन महुआ की बिक्री के समझौते हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि तेंदूपत्ता के बाद महुआ दूसरी सबसे अधिक राजस्व जुटाने वाली वनोपज है। सिंह ने कहा, ‘वन समितियों से 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर महुआ खरीदा जा रहा है और उसे 110 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर निर्यात किया जाएगा।’

महुए की आपूर्ति इसी वर्ष होनी है। इसके लिए उमरिया, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, सीहोर, सीधी और खंडवा में वन समितियों के साथ अनुबंध किया गया है।

इससे पहले गत वर्ष अगस्त में प्रदेश सरकार ने महुए से हेरिटेज शराब बनाने को मंजूरी दी थी। आबकारी विभाग की ओर से इस शराब को देसी शराब न मानते हुए प्रीमियम हेरिटेज शराब माना जा रहा है और इसकी बिक्री शराब की दुकानों पर नहीं बल्कि मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के बार में की जाएगी।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 10:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement