facebookmetapixel
Advertisement
Quality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्टAshok Leyland Q3FY26 Results: मुनाफा 5.19% बढ़कर ₹862.24 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ाUP Budget 2026: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, उद्योग और ऊर्जा को मिली बड़ी बढ़त$2 लाख तक का H-1B वीजा शुल्क के बावजूद तकनीकी कंपनियों की हायरिंग जारीFIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरी

Hanuman Janmotsav 2024: हनुमान जन्मोत्सव पर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें

Advertisement

Hanuman Jayanti 2024: बाबा खड़क सिंह मार्ग और आउटर सीसी, कनॉट प्लेस पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।

Last Updated- April 23, 2024 | 10:19 AM IST
Delhi traffic
Representative Image

Delhi Traffic Advisory on Hanuman Janmotsav: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने मंगलवार को हनुमान जयंती के मद्देनजर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। अगर आप आज दिल्ली में ट्रेवल करने वाले हैं तो यह ट्रैफिक एडवाइजरी एक बार जरूर ध्यान से पढ़ लें जिससे आप ट्रैफिक में न फंसे।

यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में अधिकारियों ने बताया कि हनुमान मंदिर समिति द्वारा मंगलवार को बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान लगभग 50,000-60,000 लोगों के एकत्रित होने की संभावना है।

इसके अलावा, दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें 07 रथ और बैंड पार्टियों के साथ 1,000-1,500 लोग भाग लेंगे, जिससे आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।

ये रास्ते पर आज रहेगा यातायात प्रतिबंध और परिवर्तन

आसपास के क्षेत्र में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने ये तैयारियां की है-

बाबा खड़क सिंह मार्ग और आउटर सीसी, कनॉट प्लेस पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। अगर इन रास्ते पर किसी की गाड़ी पार्क हुई तो उसे वहां से हटा दिया जाएगा और कानून के अनुसार मुकदमा चलाया जाएगा। उठाएं गए वाहन को सीएनजी पंप के पास काली बाड़ी मार्ग स्थित ट्रैफिक पिट में पार्क किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Weather Update: इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक पड़ेगी ‘हीट वेव’ की मार, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

ये हैं डायवर्जन प्वाइंट-

बाहरी सीसी बाबा खड़क सिंह मार्ग
गोल चक्कर जीपीओ
गोल चक्कर पटेल चौक
गोल चक्कर विंडसर प्लेस

इन रास्तों पर आज भूलकर भी न जाएं-

पीओ से लेकर आउटर सीसी
बाबा खड़क सिंह मार्ग
आउटर सीसी कनॉट प्लेस
पंचकुइयां रोड
मंदिर मार्ग
काली बाड़ी मार्ग
अशोक रोड
जनपथ

आईएसबीटी/रेलवे स्टेशनों/हवाई अड्डों की ओर जाने वालों के लिए सलाह

आधिकारिक बयान में कहा गया है, “जो लोग आईएसबीटी/रेलवे स्टेशनों/हवाई अड्डों की ओर जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे पर्याप्त समय के साथ सावधानीपूर्वक अपनी यात्रा की योजना बनाएं।”

जानें हनुमान जन्मोत्सव के बारे में-

हनुमान जयंती एक हिंदू त्योहार है। यह दिन भगवान हनुमान के जन्म का प्रतीक है। यह त्योहार पूरे भारत में विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है, जिसमें क्षेत्र, मौसम और स्थानीय परंपराओं के अनुसार रीति-रिवाज अलग-अलग होते हैं।

भगवान हनुमान को विभिन्न नामों से जाना जाता है, जिनमें मारुति नंदन, बजरंगबली, पवन पुत्र, वीर हनुमान, सुंदर (बचपन के दौरान उनकी मां द्वारा दिया गया एक नाम) और संकट मोचन, जो अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं, शामिल हैं।

Advertisement
First Published - April 23, 2024 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement