facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

जरूरत से ज्यादा काम करते हैं आधे भारतीय कर्मचारी, पेशेगत तनाव से आत्महत्याओं में युवाओं की बढ़ती हिस्सेदारी

NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, पेशेगत अथवा करियर से जुड़ी चिंताओं के कारण साल 2022 में कुल मिलाकर 2,083 कर्मचारियों ने आत्महत्या की। यह साल 2012 के बाद दूसरी बड़ी संख्या है।

Last Updated- September 24, 2024 | 10:23 PM IST
Half of Indian employees work more than required, increasing share of youth in suicides due to occupational stress जरूरत से ज्यादा काम करते हैं आधे भारतीय कर्मचारी, पेशेगत तनाव से आत्महत्याओं में युवाओं की बढ़ती हिस्सेदारी

भारत में आधे से ज्यादा कर्मचारी हर हफ्ते कम से कम 49 घंटे काम करते हैं, जो कई अन्य देशों और कानूनी कायदों के मुकाबले ज्यादा है। भारतीय श्रम कानून के तहत एक कर्मचारी के लिए हफ्ते में अधिकतम 48 घंटे काम करने का प्रावधान है।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में 49 घंटे अथवा उससे ज्यादा काम करने वाले लोगों की हिस्सेदारी साल 2018 के 63.4 फीसदी से कम होकर साल 2023 में 50.5 फीसदी रह गई है। इस गिरावट के बाद भी सप्ताह में कम से कम 49 घंटे काम करने वाले भारतीयों का अनुपात साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका (19.6 फीसदी), अमेरिका (11.8 फीसदी), ब्राजील (9.9 फीसदी) और ब्रिटेन (8.9 फीसदी) जैसे देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

कंसल्टेंसी फर्म ईवाई में चार्टर्ड अकाउंटेंट रहीं 26 वर्षीय ऐना सेबेस्टियन पेरायिल की हाल ही में हुई मौत ने युवाओं के कार्यस्थल और काम के दौरान तनाव की ओर ध्यान आकर्षित किया है। भारत में 49 घंटे या उससे अधिक काम करने वाले पुरुषों की तादाद साल 2018 के 86.8 फीसदी से कम होकर साल 2023 में 83.9 फीसदी हो गई है, जबकि महिलाओं की हिस्सेदारी इसी अवधि के दौरान 13.2 फीसदी से बढ़कर 16.1 फीसदी हो गई है।  पेशेगत अथवा करियर से जुड़ी चिंताओं से महिलाओं की आत्महत्या की दर साल 2018 के 17 फीसदी से कम होकर साल 2022 में 13.3 फीसदी हो गई है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के मुताबिक, पेशेगत अथवा करियर से जुड़ी चिंताओं के कारण साल 2022 में कुल मिलाकर 2,083 कर्मचारियों ने आत्महत्या की। यह साल 2012 के बाद दूसरी बड़ी संख्या है। साल 2021 में 2,593 लोगों ने आत्महत्या की थी। साल 2022 में सभी मामलों में पेशेगत कारणों से संबंधित आत्महत्याओं की हिस्सेदारी 1.2 फीसदी रही जो 2012 में 0.8 फीसदी थी।

साल 2022 में पेशेगत कारणों से आत्महत्या करने वाले अधिकतर युवा थे। आत्महत्या करने वालों में 18 से 30 साल तक के लोगों की हिस्सेदारी 38.5 फीसदी थी और उसके बाद 30 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 36.7 फीसदी लोगों ने आत्महत्या की थी। साल 2018 में 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की आत्महत्या में हिस्सेदारी 33.4 फीसदी थी जबकि 30-45 वर्ष वालों की हिस्सेदारी 38.4 फीसदी थी।

साल 2022 में पेशेगत कारणों से आत्महत्या करने वालों में से अधिकांश युवा थे। इन आत्महत्याओं में 18-30 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों की हिस्सेदारी 38.5 प्रतिशत थी, इसके बाद 30-45 आयु वर्ग की हिस्सेदारी 36.7 प्रतिशत थी।

First Published - September 24, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट