facebookmetapixel
Advertisement
Trump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; IndiGo-Cipla ने बढ़ाई टेंशनअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंड

Green Energy: अक्षय ऊर्जा के लिए हुआ बड़ा समझौता

Advertisement

PFC और SJVN ने 1.18 लाख करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए

Last Updated- September 20, 2023 | 11:21 PM IST
Green Energy

पॉवर फाइनैंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी) ने सरकारी पनबिजली कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड के साथ 1.18 लाख करोड़ रुपये के सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। यह समझौता एसजेवीएन की अक्षय ऊर्जा और ताप बिजली परियोजनाओं के लिए किया गया है।

इस समझौते से 12 गीगावॉट क्षमता के बिजली उत्पादन संयंत्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें ज्यादातर उत्पादन अक्षय ऊर्जा स्रोतों (सौर, पवन, पंप्ड हाइड्रो) के संयंत्र और 660 मेगावॉट क्षमता की ताप बिजली परियोजना शामिल है।

पीएफसी ने कहा, ‘कर्ज के रूप में पीएफसी का वित्तीय समर्थन करीब 80,000 करोड़ रुपये से 90,000 करोड़ रुपये का होगा। इससे इन परियोजनाओं को लेकर प्रतिबद्धता का पता चलता है।

उल्लेखनीय है कि इस कोष में आगे और बढ़ोतरी की जा सकती है, जिससे अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं की खास बढ़ी जरूरतों को पूरा किया जा सके। इससे परियोजनाओं को लेकर दोनों की साझेदारी और स्वीकार्यता का भी पता चलता है।’

एसजेवीएन के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने कहा, ‘इससे कंपनी को 2026 तक 12 गीगावॉट क्षमता पूरी करने के नए मिशन में भी मदद मिलेगी और 2040 तक 50 गीगावॉट के महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य में हिस्सेदारी बढ़ेगी।’

एसजेवीएन ने केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य उद्यमों के साथ भी समझौता किया है, जिससे अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं विकसित की जा सकें। अक्षय ऊर्जा और ताप बिजली परियोजनाओं का बड़े पैमाने पर विकास को गति देकर दोनों इकाइयों ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण की सततता में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Advertisement
First Published - September 20, 2023 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement