भारत

भारत के इस राज्य में 110 रुपये प्रति लीटर के रेट पर सरसों का तेल देगी सरकार

Published by
भाषा   
Last Updated- June 02, 2023 | 6:18 PM IST

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोगों को सरसों का तेल राशन दुकानों के जरिये 110 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को सरसों का तेल प्रति लीटर अब लगभग 37 रुपये सस्ता मिलेगा।

अन्त्योदय अन्न योजना के अंतर्गत जून, 2023 से पहले गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले लाभार्थियों को सरसों का तेल 142 रुपये प्रति लीटर की दर पर मिल रहा था और गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) लाभार्थियों को 147 रुपये प्रति लीटर की दर से सरसों तेल मिल रहा था।

Also read: मोदी ने नौ वर्षों में भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया: भाजपा

मुख्यमंत्री ने बयान में कहा कि समाज के सभी वर्गों को राहत देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। राज्य में 19,74790 राशन कार्डधारक हैं। उन्हें 5,197 सस्ते गल्ले की दुकानों से अनाज उपलब्ध कराया जाता है।

First Published : June 2, 2023 | 6:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)