facebookmetapixel
Advertisement
5 साल में SIP से 15-20 लाख की SUV खरीदें: कैश या डाउन पेमेंट, जानें सही प्लान8 लाख लोगों को मिलेगा फायदा! इस राज्य में राशन कार्ड को लेकर बदले नियम, आय सीमा में हुई बड़ी बढ़ोतरीOla Electric Share: कभी ₹157 पर था, आज 26 रु पर आया; क्यों भंग हुआ निवेशकों का भरोसा?इंडिया-यूएस ट्रेड डील मार्च में साइन होने की संभावना, अप्रैल से हो सकती है लागू: गोयलअमेरिका की अगुवाई वाले Pax Silica गठबंधन में शामिल हुआ भारत, AI और क्रिटिकल मिनिरल्स सप्लाई चेन को मजबूतीमोतीलाल ओसवाल की नई रिपोर्ट: चश्मा कंपनी पर शुरू की कवरेज, 25% अपसाइड का दिया टारगेटIndia AI Impact Summit 2026 Day 5: कई बड़े बिजनेस लीडर्स होंगे स्पीकर, जानिए आज की पूरी डीटेलGold and Silver Rate today: MCX पर चांदी में ₹2,481 की तेजी से शुरू हुआ ट्रेड, सोना भी चमकाGaudium IVF IPO: ₹165 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स ने बताया बिजनेस मॉडलकर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में आईटीसी रिफंड पर नहीं लगेगी मनमानी रोक

Farmers Protest: किसानों ने 18 फरवरी तक रोका ‘दिल्ली चलो’ मार्च

Advertisement

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्रकारों से कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत सकारात्मक रही। हमें उम्मीद है कि शीघ्र ही मिलकर कोई शांतिपूर्ण हल निकाल लेंगे।

Last Updated- February 16, 2024 | 11:38 PM IST
Farmers Protest: Farmers stopped 'Delhi Chalo' march till 18 February Farmers Protest: किसानों ने रविवार तक रोका 'दिल्ली चलो' मार्च

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी, ऋण माफी और अन्य मांगों को लेकर ‘दिल्ली कूच’ आंदोलन को किसानों ने रविवार तक रोकने का फैसला लिया है। उसी दिन केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ किसान नेताओं की चौथे दौर की वार्ता होगी। अभी तक तीन दौर की बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला है।

अपनी मांगों को मनवाने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बुलाए गए भारत बंद के कारण शुक्रवार को पंजाब में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि ज्यादातर यात्री वाहन सड़कों पर नहीं उतरे। वाम समर्थित अखिल भारतीय किसान सभा ने अपने बयान में दावा किया कि भारत बंद और गांव बंद को लेकर समाज के सभी वर्गों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्रकारों से कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत सकारात्मक रही। हमें उम्मीद है कि शीघ्र ही मिलकर कोई शांतिपूर्ण हल निकाल लेंगे। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसानों ने अपना मार्च फिलहाल स्थगित कर दिया है।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत जारी है और मामले का शीघ्र हल निकाल लिया जाएगा। इस बीच, भारत बंद के कारण शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्रों में बाजार बंद रहे। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत ने किसानों की मांगों के समर्थन में बुलाए गए बंद में मुजफ्फरनगर में हिस्सा लिया। बीकेयू (राजेवाल), बीकेयू (दकुंडा), बीकेयू (लाखोवाल), बीकेयू (कादियान) और कीर्ति किसान यूनियन सहित कई किसान संगठनों ने बंद में हिस्सा लिया।

कांग्रेस ने प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ पुलिस के कथित बल प्रयोग की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने समेत किसानों की सभी मांगें स्वीकार करनी चाहिए।

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement