facebookmetapixel
लोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’क्या खत्म हो रहा है स्थायी दोस्ती का दौर? ट्रंप की नीतियों ने हिला दी वैश्विक गठबंधनों की बुनियाद2026 में भारत का ट्रेड एजेंडा: द्विपक्षीय समझौतों से आगे बढ़कर वैश्विक व्यापार धुरी बनने की तैयारीEditorial: डेटा सेंटर को बिजली देना जरूरी, AI में लीडरशिप ऊर्जा आपूर्ति के नियंत्रण पर टिकीRBI गवर्नर को भरोसा: भारत की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत, बाहरी मोर्चे पर भी देश पूरी तरह सुरक्षितPSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहीं

दिल्ली में नकली घी की फैक्ट्री का पर्दाफाश, कई लोकप्रिय ब्रांड के लेबल जब्त

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका पुलिस जिला जांच और सतर्कता इकाइयों के दलों ने 19 नवंबर को दिचाऊं कलां में छापेमारी की।

Last Updated- November 24, 2023 | 3:52 PM IST
Delhi Police
Representative Image

दिल्ली पुलिस ने यहां द्वारका में नकली घी बनाकर इसे पतंजलि, मदर डेयरी और अमूल जैसे ब्रांड के लेबल वाले कंटेनर में बेचने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका पुलिस जिला जांच और सतर्कता इकाइयों के दलों ने 19 नवंबर को दिचाऊं कलां में छापेमारी की।

उन्होंने कहा, ‘‘छापे के दौरान हमें नकली घी बनाने में इस्तेमाल होने वाली अलग-अलग चीजें मिलीं और वहां दो लोग थे, जो फैक्टरी संचालन के लिए आवश्यक उचित दस्तावेज नहीं दिखा पाए।’’

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फैक्टरी मालिक का नाम सुमित है। हर्षवर्धन ने बताया कि उसके खिलाफ कॉपीराइट कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि उसने फैक्टरी से पतंजलि, मदर डेयरी और अमूल जैसे उत्पादों के स्टिकर बरामद किए। हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘हमने नकली घी बनाने के लिए विभिन्न ब्रांड के 4,900 रैपर या स्टिकर, मदर डेयरी के लेबल वाले 120 कार्टन, घी की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले कंटेनर, गैस बर्नर, वनस्पति तेल और कई अन्य उत्पाद बरामद किए हैं।’’

First Published - November 24, 2023 | 3:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट