facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजरअब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!

ED ने जब्त किया शिल्पा शेट्टी का फ्लैट और राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति

Advertisement

राज कुंद्रा को इस पूरे घोटाले के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग में निवेश करने के नाम पर 285 बिटकॉइन मिले थे।

Last Updated- April 18, 2024 | 2:48 PM IST
shilpa shetty and Raj kundra

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉड्रिंग मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इसी के साथ एजेंसी ने जुहू का वह फ्लैट भी कुर्क किया गया है जो कि शिल्पा के नाम पर है।

ईडी द्वारा जब्त की गई संपत्तियों में जुहू का एक फ्लैट, पुणे का बंगला और राज कुंद्रा के नाम से कई इक्विटी शेयर भी शामिल हैं। बता दें, ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी।

महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस ने वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड और दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज और महेंद्र भारद्वाज सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ ये एफआईआर दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें- Adani Group में बढ़ा GQG पार्टनर्स का निवेश, खरीदे 8,300 करोड़ रुपये के शेयर

इन पर आरोप है कि इन्होंने साल 2017 में 10 प्रतिशत मासिक रिटर्न के झूठे वादे करके में बिटकॉइन के रूप में 6,600 करोड़ रुपये का फंड जुटाया था।

इन बिटकॉइन का प्रयोग बिटकॉइन माइनिंग के लिए किया जाना था और निवेशकों को क्रिप्टोकरेंसी असेट्स में भारी रिटर्न मिलना था। हालांकि, प्रमोटरों पर निवेशकों को धोखा देने और गलत तरीके से अर्जित बिटकॉइन को ऑनलाइन वॉलेट में छिपाने का आरोप लगाया गया है।

150 करोड़ से ज्यादा है बिटकॉइन की वैल्यू

ईडी की जांच में पाया गया कि राज कुंद्रा को इस पूरे घोटाले के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग में निवेश करने के नाम पर 285 बिटकॉइन मिले थे। लेकिन ये निवेश नहीं हुआ और और ये बिटकॉइन आज भी कुंद्रा के पास हैं। इन बिटकॉइन्स की मौजूदा वैल्यू इस समय 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- Nestle: बच्चों के दूध और Cerelac में चीनी मिलाने को लेकर सरकार के निशाने पर कंपनी, सैंपलों की होगी जांच

इस बीच, मामले में आरोपी सिम्पी भारद्वाज को 17 दिसंबर, 2023, नितिन गौड़ को 29 दिसंबर, 2023 को और निखिल महाजन को 16 जनवरी, 2023 को गिरफ्तार किया गया – ये सभी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।

हालांकि, मुख्य आरोपी अजय भारद्वाज और महेंद्र भारद्वाज अभी भी फरार हैं।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 2:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement