facebookmetapixel
लोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’क्या खत्म हो रहा है स्थायी दोस्ती का दौर? ट्रंप की नीतियों ने हिला दी वैश्विक गठबंधनों की बुनियाद2026 में भारत का ट्रेड एजेंडा: द्विपक्षीय समझौतों से आगे बढ़कर वैश्विक व्यापार धुरी बनने की तैयारीEditorial: डेटा सेंटर को बिजली देना जरूरी, AI में लीडरशिप ऊर्जा आपूर्ति के नियंत्रण पर टिकीRBI गवर्नर को भरोसा: भारत की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत, बाहरी मोर्चे पर भी देश पूरी तरह सुरक्षितPSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहीं

गोवा : MIA से जुड़ी दिशा नाइक क्रैश दमकल वाहन संचालित करने वाली भारत की पहली महिला अग्निशामक बनी

एक प्रवक्ता ने कहा कि यह हवाईअड्डा बचाव और अग्निशमन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Last Updated- November 29, 2023 | 1:18 PM IST
Disha Naik

उत्तरी गोवा में मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमआईए) से संबद्ध गोवा की दिशा नाइक क्रैश दमकल वाहन संचालित करने वाली भारत की पहली प्रमाणित महिला अग्निशामक बन गई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

‘जीएमआर गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (जीजीआईएएल) द्वारा प्रबंधित हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह हवाईअड्डा बचाव और अग्निशमन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे की ‘एयरोड्रम रेस्क्यू एंड फायरफाइटिंग’ (एआरएफएफ) इकाई में एक समर्पित अग्निशामक नाइक ने यह उपलब्धि हासिल करके लैंगिक मानदंडों को तोड़ दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘नाइक की यात्रा उनके अटूट दृढ़ संकल्प और व्यापक प्रशिक्षण का प्रमाण है, जो जीजीआईएएल द्वारा समर्थित सशक्तीकरण और समान अवसर की भावना का प्रतीक है। जीजीआईएएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आर. वी. शेषन ने कहा कि वे अपने कर्मचारियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सीखने की एक ऐसी संस्कृति बनाने में विश्वास करते हैं जो हमारे कर्मचारियों को फलने-फूलने में मदद करती है और यह सुनिश्चित करती है कि वे तेजी से बदलते कारोबारी माहौल में आगे बने रहें।’’

First Published - November 29, 2023 | 1:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट