facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

DICCI MP द्वारा डॉ. अंबेडकर बिजनेस फेयर का आयोजन 22 जून से

Advertisement

इस चार दिवसीय फेयर में इनोवेशन चैलेंज, मेंटरशिप, बिजनेस फैसिलिटेशन सेंटर आदि प्रमुख आकर्षण होंगे।

Last Updated- June 17, 2023 | 4:10 PM IST
Dr. Ambedkar Business Fair organized by DICCI MP from June 22
BS

दलित इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की-DICCI) का मध्य प्रदेश चैप्टर आगामी 22 जून से चार दिवसीय डॉ. अंबेडकर बिजनेस फेयर का आयोजन करने जा रहा है। प्रदेश सरकार के MSME विभाग और उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की मदद से आयोजित इस फेयर में नवाचार और उद्यमिता पर विशेष जोर देने की योजना है।

इनोवेशन चैलेंज, मेंटरशिप, बिजनेस फैसिलिटेशन सेंटर होंगे मुख्य आकर्षण

DICCI मध्य प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिरवैया ने बताया कि इस फेयर में युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जाएगा। इस दौरान कारोबार फ्रेंचाइजी मॉडल, डीलरशिप मॉडल और स्थानीय समस्याओं को दूर करने के लिए इनोवेशन और स्टार्टअप आदि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस चार दिवसीय फेयर में इनोवेशन चैलेंज, मेंटरशिप, बिजनेस फैसिलिटेशन सेंटर आदि प्रमुख आकर्षण होंगे।

Also Read: MP: रोजगार बढ़ाने वाली सहकारी नीति को मंजूरी

दो लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद

सिरवैया ने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार और व्यापार की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस फेयर में प्रदेश सहित देश भर के करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश की आबादी में अनुसूचित जाति-जनजाति की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी है जिनमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं।

Advertisement
First Published - June 17, 2023 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement