facebookmetapixel
Budget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलान

Delhi Weather Update: दिल्ली में GRAP-3 के नियम अभी रहेंगे लागू, वायु गुणवत्ता को लेकर गोपाल राय ने कही ये बात

गोपाल राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ग्रैप के तीसरे चरण के तहत, बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल वाहनों पर अभी भी प्रतिबंध है।’’

Last Updated- November 23, 2023 | 3:20 PM IST
Pollution-Delhi industry: There will be strictness on industrial pollution in Delhi, 58 teams will monitor दिल्ली में औद्योगिक प्रदूषण पर होगी सख्ती, निगरानी करेगी 58 टीमें
File Photo : Gopal Rai

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो से तीन दिन में शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है और इसलिए सरकार ने ‘ग्रैप’ के तीसरे चरण के तहत पाबंदियों को जारी रखने का फैसला किया है।

राय ने कहा कि आगामी दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी से बेहतर होने का अनुमान है, लेकिन ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ यानी क्रमित प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) नियमों के तहत कुछ वाहनों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

मंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ग्रैप के तीसरे चरण के तहत, बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल वाहनों पर अभी भी प्रतिबंध है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिन में हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार, यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली में ‘ग्रैप’ के तीसरे चरण के तहत पाबंदियां जारी रहेंगी। राय ने कहा कि ‘ग्रैप’ के चौथे चरण के तहत पाबंदियों को संशोधित किया गया है और अब इसमें अखिल भारतीय परमिट वाले बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल वाहनों पर पाबंदियां शामिल है, जिन्हें पहले दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति थी।

उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब होती है और ‘ग्रैप’ का चौथा चरण फिर से लागू होता है, तो ऐसे वाहनों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया जायेगा। राय ने निवासियों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि यदि नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो राज्य सरकार शहर में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए और अधिक कड़े कदम उठा सकती है।

केंद्र सरकार ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में अनुकूल हवा की गति के कारण वायु गुणवत्ता में हुए सुधार के बाद ‘ग्रैप’ के चौथे चरण के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को रद्द करने का आदेश दिया था।

First Published - November 23, 2023 | 3:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट