Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में सवेरे से हो रही जोरदार बारिश से कई जगह सड़कें पानी से भर गई हैं। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों और एनसीआर में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। लोगों को सड़कों पर पानी भरने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश होने के कारण कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ जिससे ट्रैफिक जाम देखने को मिला।
(वीडियो चिराग दिल्ली से है।) pic.twitter.com/3EgAfd4X36
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024
देंखे कैसा है आज दिल्ली की सड़कों का हाल
भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी समेत एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
#WATCH दिल्ली में रातभर हुई लगातार भारी बारिश के बाद कर्तव्य पथ के आसपास जलभराव। pic.twitter.com/MWOVvJfHVX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024
सफदरजंग इलाके, AIIMS के पास जलभराव की स्थिति
#WATCH दिल्ली में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वीडियो सफदरजंग इलाके, AIIMS से ली गई है। pic.twitter.com/9gPFkVt4p1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024
कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में जलभराव की स्थिति
#WATCH दिल्ली: भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
(वीडियो कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल से है।) pic.twitter.com/XN3D9XWdBQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024
मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तीन जुलाई तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि शनिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सप्ताहांत में बारिश के कारण तापमान 34 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आने वाले तीन दिनों में दिल्ली में मानसून के आने की संभावना जताई गई है।
moderate to Intese spell is very likely to continue over Delhi next 2 hours. @ndmaindia @moesgoi @DDNewsHindi @airnewsalerts pic.twitter.com/I0iN5jRxOT
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 28, 2024
IMD ने अगले सात दिनों के लिए दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें आमतौर पर बादल छाए रहने और भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान लगाया गया है।
Delhi airport के टर्मिनल-1 पर छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत
राजधानी दिल्ली में भारी बारिश का असर देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर आज भीषण हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे अभी तक 6 लोग जख्मी हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे की छत गिरने की घटना में घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि हादसे की चपेट में कई कारें और टैक्सी भी आईं, और वे दब गई हैं।
गुरुवार का मौसम
गुरुवार को दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाओं के साथ आंधी चली। इसके बाद झमाझम बारिश हुई, लेकिन दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली और तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आई और रात के समय हवा में ठंडक महसूस की गई।