भारत

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published by
भाषा
Last Updated- January 29, 2023 | 12:24 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में हल्की बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 फीसदी दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अलावा, मौसम विज्ञानियों ने आसमान में बादल छाए रहने और दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक अंत के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला ‘बीटिंग रिट्रीट समारोह’ रविवार को विजय चौक पर आयोजित होगा। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

First Published : January 29, 2023 | 12:24 PM IST