भारत

Delhi Weather: राजधानी के कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति

Published by
भाषा   
Last Updated- June 29, 2023 | 12:24 PM IST

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम हो कर 27.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

बारिश के बारण दिल्ली के कई हिस्सों में जलजमाव हुआ। मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। विभाग ने दिन में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 114 दर्ज किया गया जो कि मध्यम की श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

कई हिस्सों में जलजमाव

बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई और दफ्तर जा रहे लोगों की ख़ासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

First Published : June 29, 2023 | 12:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)