facebookmetapixel
19 साल की सत्ता का राज! हर चुनाव में क्या नई चाल चलते थे नीतीश कुमार?12 महीने में पैसा डबल! Q2 रिजल्ट के बाद कंज्यूमर स्टॉक पर ब्रोकरेज लट्टू, Q2 में 190% बढ़ा मुनाफाMaithili Thakur: बिहार को मिलने वाली है सबसे कम उम्र की विधायक! देखिए पहले किसने बनाया था ये रिकॉर्डमोतीलाल ओसवाल ने इस डिफेंस शेयर पर लगाया बड़ा दांव, 32% रिटर्न का अनुमानMRF Q2FY26 results: मुनाफा 12% तक बढ़ा, ₹3 के अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलानथोक से खुदरा तक तेजी से गिरी महंगाई दर – आखिर क्या हुआ अक्टूबर में?आंध्र प्रदेश में 10 साल में ₹1 लाख करोड़ का निवेश करेगा अदाणी ग्रुप: करण अदाणीCapillary Technologies IPO: सॉफ्टवेयर कंपनी का आईपीओ खुला, अप्लाई करना ठीक रहेगा या करें अवॉइड ?Tata Steel के Q2 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज एक्टिव; मोतीलाल ओसवाल ने ₹210 का अपसाइड टारगेट दियाInfosys के ₹18,000 करोड़ के ‘बायबैक’ की रिकॉर्ड डेट आज: जानें निवेशक कब कर पाएंगे शेयर टेंडर

Delhi Pollution: दिल्ली का AQI थोड़ा सुधरकर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा; दिवाली पर ‘गंभीर’ हो सकता है मामला

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा की गति शांत थी। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है।

Last Updated- October 29, 2024 | 11:58 AM IST
Delhi Pollution

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मंगलवार की सुबह 272 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। हालांकि एक्यूआई में सोमवार की तुलना में सुधार आया है। सोमवार को यह 304 था।

बोर्ड ने कुल 40 निगरानी स्टेशन में से 37 के डेटा साझा किए हैं। इनमें से 10 स्टेशन – आनंद विहार, अलीपुर, आया नगर, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, वजीरपुर, विवेक विहार और सोनिया विहार में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही तथा शेष जगहों पर यह ‘‘खराब’’ श्रेणी में रही। शाम और सुबह के समय शहर में धुंध छाई रहती है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा की गति शांत थी। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है जबकि सापेक्ष आर्द्रता 85 प्रतिशत रही।

Also read: Kerala fireworks accident: मंदिर में उत्सव के दौरान आतिशबाजी के कारण हुई दुर्घटना में 150 से अधिक लोग घायल

मौसम विभाग ने दिनभर आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published - October 29, 2024 | 11:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट