facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने पकड़ा जोर, अस्पतालों में सांस की बीमारियों के मरीजों की बाढ़

Advertisement

डॉक्टरों ने दी चेतावनी - बच्चों में खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ के मामले तेजी से बढ़े, कई इलाकों में AQI 400 पार।

Last Updated- November 10, 2025 | 3:50 PM IST
Supreme Court allows relaxation in GRAP-4 rules, relief from pollution in Delhi-NCR सुप्रीम कोर्ट ने GRAP-4 नियमों में दी ढील की अनुमति, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालना शुरू कर दिया है। मेडिकल विशेषज्ञों ने इसे एक गंभीर स्वास्थ्य संकट बताया है। मेदांता अस्पताल के थोरैसिक (छाती) सर्जन और फेफड़े के रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि अस्पतालों में प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

डॉ. कुमार के अनुसार, अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की भीड़ लग गई है। उन्होंने कहा, “हर जगह मरीज ही मरीज हैं। बच्चे खांसते हुए, नाक बहते हुए और सांस लेने में तकलीफ के साथ अस्पताल लाए जा रहे हैं। कई लोगों को निमोनिया और सीने में इंफेक्शन की शिकायत है। पूरे शहर में छाती के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।”

डॉ. कुमार ने बताया कि अब कई लोग नेबुलाइज़र मशीन का इस्तेमाल खुद से करने लगे हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा, “मेरे कई दोस्त भी नेबुलाइजर खरीद चुके हैं, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना नुकसानदायक हो सकता है। जब आप 700 AQI वाली हवा में सांस ले रहे हैं, तो बीमारियों से बचना मुश्किल है।”

डॉ. कुमार ने लोगों को घर के अंदर रहने, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने, और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, “जितना हो सके घर के अंदर रहें। दवाइयां नियमित लें, खूब पानी पिएं, तैलीय भोजन से बचें। अगर आंखों में जलन या खुजली हो, तो ठंडे पानी से धोएं।”

दिल्ली में हवा की खतरनाक स्थिति

सोमवार सुबह 8 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 345 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 391 हो गया था, जिससे हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई।

सीपीसीबी के अनुसार, कई इलाकों में AQI ने 400 का स्तर पार कर लिया –

आनंद विहार: 412

अलीपुर: 415

बवाना: 436

चांदनी चौक: 409

आरके पुरम: 422

पाटपड़गंज: 425

सोनिया विहार: 415

सरकार की कार्रवाई

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बिगड़ने के कारण ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-2 को लागू किया गया है। नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने पार्किंग शुल्क को दोगुना कर दिया है ताकि वाहन प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सके।

Also Read | जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा बड़ा जाल फरीदाबाद में धराशायी, 360 किलो RDX के साथ 5 लोग गिरफ्तार

AQI का मतलब

सीपीसीबी के अनुसार-

0–50: अच्छा

51–100: संतोषजनक

101–200: सामान्य

201–300: खराब

301–400: बहुत खराब

401–500: गंभीर

(ANI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 10, 2025 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement