facebookmetapixel
Rupee vs Dollar: रुपये में नहीं थम रही गिरावट, ₹91 के पार निकला; लगातार कमजोरी के पीछे क्या हैं वजहें?Metal stock: शानदार Q3 नतीजों के बाद 52 वीक हाई पर, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और ऊपर जाएगा Gold, Silver price today: चांदी ₹3.13 लाख के पार नए ​शिखर पर, सोने ने भी बनाया रिकॉर्डसोना-चांदी का जलवा, तेल में उथल-पुथल! 2026 में कमोडिटी बाजार का पूरा हाल समझिए1 महीने में जबरदस्त रिटर्न का अनुमान, च्वाइस ब्रोकिंग को पेप्सी बनाने वाली कंपनी से बड़ी तेजी की उम्मीदShadowfax IPO: ₹1,907 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं ? जानें ब्रोकरेज की रायजो शेयर दौड़ रहा है, वही बनेगा हीरो! क्यों काम कर रहा बाजार का यह फॉर्मूलाStocks to watch: LTIMindtree से लेकर ITC Hotels और UPL तक, आज इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकसStock Market Update: सपाट शुरुआत के बाद बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 375 अंक टूटा; निफ्टी 25600 के नीचे₹675 का यह शेयर सीधे ₹780 जा सकता है? वेदांत समेत इन दो स्टॉक्स पर BUY की सलाह

Delhi: तकनीकी खराबी के कारण येलो लाइन पर घंटे भर बाधित रही मेट्रो सेवा

Last Updated- April 27, 2023 | 11:53 AM IST
DMRC

तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के एक खंड पर बृहस्पतिवार को सुबह सेवाएं एक घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली को गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

एक सूत्र ने कहा, “येलो लाइन के केंद्रीय सचिवालय-कश्मीरी गेट खंड पर ‘ओवर हेड इक्विप्मेंट’ (ओएचई) प्रणाली में कुछ समस्या आने के कारण मेट्रो एक घंटे से अधिक समय तक देरी से चली। हालांकि, इस समस्या को बाद में दूर कर लिया गया।”

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने भी ट्वीट कर लोगों को येलो लाइन के एक खंड पर मेट्रो सेवाएं देरी से चलने की जानकारी दी थी। डीएमआरसी ने सुबह सात बज कर करीब 45 मिनट पर ट्वीट किया था, “येलो लाइन अपडेट : कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सेवा में विलंब। बाकी सभी लाइनों पर परिचालन सामान्य रूप से हो रहा।”

सुबह नौ बजे के आसपास डीएमआरसी ने एक अन्य ट्वीट कर जानकारी दी कि येलो लाइन पर मेट्रो सेवा बहाल कर दी गई है।

First Published - April 27, 2023 | 11:53 AM IST

संबंधित पोस्ट