facebookmetapixel
Advertisement
PFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंदAI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेटराजस्थान की धूप से चलेंगी देश की फैक्ट्रियां! अदाणी को जापान से लंबी अवधि की फंडिंग2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदोGold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़े

दुनिया के चुनिंदा 6 एयरपोर्ट्स में शामिल हुआ दिल्ली एयरपोर्ट, सालाना क्षमता 10.9 करोड़ यात्रियों तक पहुंची

Advertisement

दिल्ली एयरपोर्ट 10.9 करोड़ यात्रियों की क्षमता के साथ दुनिया के 10 करोड़ क्लब में शामिल हुआ, एशिया का दूसरा और भारत का पहला एयरपोर्ट बना

Last Updated- August 18, 2025 | 10:47 PM IST
Delhi airport capacity soars past 100 million, joining elite global club
Representative Image

दिल्ली एयरपोर्ट अब दुनिया के चुनिंदा हवाई अड्डों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां हर साल 10 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को संभालने की क्षमता है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के संचालन वाले इस हब की क्षमता 10.9 करोड़ यात्रियों तक पहुंच चुकी है।

यह उपलब्धि मई 2023 में टर्मिनल-1 के पूरी तरह शुरू होने के बाद मिली। इस क्षमता के साथ दिल्ली एयरपोर्ट एशिया का दूसरा और अकेला भारतीय एयरपोर्ट है, जो इस क्लब में शामिल हुआ है। इससे पहले एशिया से सिर्फ टोक्यो हानेडा एयरपोर्ट ही इसमें शामिल था। अगर सरकार टर्मिनल-2 को फिर से बनाने और आधुनिक बनाने की मंजूरी देती है, तो दिल्ली एयरपोर्ट की कुल क्षमता बढ़कर 14 करोड़ यात्रियों तक जा सकती है।

फिलहाल यह प्रस्ताव विचाराधीन है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दूसरा बड़ा एयरपोर्ट — नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) — इस साल नवंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी। यह एयरपोर्ट दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद करेगा। दिल्ली एयरपोर्ट पहले ही 2024 में 8 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को संभाल चुका है।

ओएजी (OAG) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के जिन एयरपोर्ट्स की क्षमता 10 करोड़ से ज्यादा है, उनमें अटलांटा (12.54 करोड़), दुबई (12 करोड़), टोक्यो हानेडा (11 करोड़), लंदन हीथ्रो (10.3 करोड़) और डलास (10.29 करोड़) शामिल हैं।

वैश्विक स्तर पर एयरपोर्ट्स के बीच प्रतिस्पर्धा भी तेजी से बढ़ रही है। इस्तांबुल एयरपोर्ट की मौजूदा क्षमता 9 करोड़ है, जो साल के अंत तक 12 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है और 2028 तक 20 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, सऊदी अरब का नया किंग सलमान इंटरनेशनल एयरपोर्ट 2030 तक 12 करोड़  और 2050 तक 18.5 करोड़ यात्रियों को संभालने का लक्ष्य बना रहा है।

Advertisement
First Published - August 18, 2025 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement