facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

Coldrif cough syrup case: श्रेसन फार्मा का मालिक जी. रंगनाथन चेन्नई से गिरफ्तार

Advertisement

रंगनाथन  को सबसे पहले ‘प्रोनिट’ नामक न्यूट्रिशनल टॉनिक से पहचान मिली थी, जो चेन्नई में काफी लोकप्रिय हुआ था।

Last Updated- October 09, 2025 | 10:29 AM IST
Coldriff cough syrup Sresan Pharma G Ranganathan
पुलिस ने रंगनाथन की गिरफ्तारी पर ₹20,000 का इनाम भी घोषित किया था।

Coldriff Cough Syrup Case: मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को तमिलनाडु स्थित श्रेसन फार्मास्युटिकल्स के मालिक जी. रंगनाथन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कंपनी की कोल्ड्रिफ कफ सिरप से कथित तौर पर हुई 21 बच्चों की मौतों के मामले में की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रंगनाथन को गुरुवार को चेन्नई की अदालत में पेश किया जाएगा, जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें छिंदवाड़ा लाया जाएगा।

मध्य प्रदेश से सात सदस्यीय पुलिस दल गुरुवार तड़के चेन्नई पहुंचा और 73 वर्षीय कारोबारी को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि श्रेसन फार्मा के खिलाफ पहले ही आपराधिक मामला दर्ज किया जा चुका था, क्योंकि प्रयोगशाला परीक्षणों में पाया गया कि कंपनी के कफ सिरप के एक विषैले बैच से कई जिलों में बच्चों की मौत हुई थी।

रंगनाथन मद्रास मेडिकल कॉलेज से स्नातक है और वह चार दशक से अधिक समय से फार्मास्युटिकल कारोबार में है। रंगनाथन  को सबसे पहले ‘प्रोनिट’ नामक न्यूट्रिशनल टॉनिक से पहचान मिली थी, जो चेन्नई में काफी लोकप्रिय हुआ था।

यह भी पढ़ें: विषाक्त कफ सिरप से बच्चों की मौत ने नियामकीय सतर्कता पर उठाए सवाल

Coldriff Cough Syrup की बिक्री पर रोक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल में एक उच्च स्तरीय बैठक कर छिंदवाड़ा त्रासदी की समीक्षा की और दो ड्रग इंस्पेक्टरों को निलंबित करने का आदेश दिया। उन्होंने कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और मौजूदा स्टॉक जब्त करने के निर्देश दिए।

इसके बाद डोर-टू-डोर रिकवरी अभियान शुरू किया गया ताकि जिन परिवारों ने यह सिरप खरीदा या उपयोग किया है, उनसे इसे वापस लिया जा सके। घटना के बाद पूरे देश में चिंता फैल गई है। कई राज्यों ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

महाराष्ट्र एफडीए ने सभी रिटेलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और आम जनता से कहा है कि वे तुरंत कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री, वितरण और उपयोग बंद करें। लोगों से अपील की गई है कि अगर उनके पास यह सिरप है तो वे स्थानीय ड्रग्स कंट्रोल ऑफिस से संपर्क करें।

इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सिरप पर प्रतिबंध लगाते हुए पूरे राज्य में अन्य समान फॉर्मूलेशन की जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले पुलिस ने रंगनाथन की गिरफ्तारी पर ₹20,000 का इनाम भी घोषित किया था।

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 10:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement