facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Tata Capital IPO Allotment: एक क्लिक में चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, ग्रे मार्केट से क्या मिल रहे संकेत ?

Advertisement

Tata Capital IPO: टाटा कैपिटल आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 9 अक्टूबर को फाइनल रूप से तय किया जा सकता है। कंपनी 10 अक्टूबर को रिफंड प्रोसेस शुरू करेगी।

Last Updated- October 09, 2025 | 8:44 AM IST
Amir Chand IPO

Tata Capital IPO Allotment: टाटा कैपिटल आईपीओ के अलॉटमेंट को गुरुवार (9 अक्टूबर 2025) को फाइनल रूप दिया जा सकता है। निवेशकों से ठीक ठाक रिस्पांस मिलने और करीब 2 गुना सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने के लिए बुधवार (8 अक्टूबर) को बंद हो गया था। आईपीओ अप्लाई करने के लिए सोमवार (6 अक्टूबर) को खुला था।

एनएसई के वेबसाइट के अनुसार, टाटा कैपिटल आईपीओ को कुल मिलाकर 1.96 गुना बोलियां मिली। इश्यू को 33,34,36,996 शेयरों की बोलियों के मुकाबले 65,19,59,840 शेयरों के लिए बोलियां मिली। सबसे ज्यादा मांग क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की रही। उन्होंने आईपीओ को 3.42 गुना बुक किया। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) ने 1.98 गुना और रिटेल निवेशकों ने 1.10 गुना सब्सक्राइब किया।

Tata Capital IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. Tata Capital IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Tata Capital IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

टाटा कैपिटल आईपीओ (Tata Capital IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

Tata Capital IPO GMP

टाटा कैपिटल आईपीओ (Tata Capital IPO) को लेकर ग्रे मार्केट में ठंडा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, टाटा कैपिटल आईपीओ के नॉन-लिस्टेड शेयर 9 अक्टूबर को 329.5 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड 326 रुपये के मुकाबले 3.5 रुपये या 1 प्रतिशत कम है।

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) एक अनौपचारिक रकम होती है। यह वह राशि है जो निवेशक आईपीओ के इश्यू प्राइस से ज्यादा देने को तैयार रहते हैं। यह सौदा तब होता है जब शेयर बाजार में लिस्ट नहीं हुए होते। जीएमपी से बाजार की रुचि और मांग का अंदाजा लगता है। अगर जीएमपी ज्यादा हो, तो मतलब निवेशक उत्साहित हैं। इससे लिस्टिंग के दिन मुनाफा मिलने की उम्मीद बढ़ती है। अगर जीएमपी कम या निगेटिव हो, तो यह निवेश में कम रुचि दिखाता है।

Tata Capital IPO Listing Date

टाटा कैपिटल आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 9 अक्टूबर को फाइनल रूप से तय किया जा सकता है। कंपनी 10 अक्टूबर को रिफंड प्रोसेस शुरू करेगी। टाटा कैपिटल के शेयर सोमवार, 13 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement