facebookmetapixel
Advertisement
Trump-Xi Meeting: अमेरिका-चीन की बड़ी डील! ट्रंप-शी बैठक में तनाव कम करने की कोशिश, जानें 5 बड़े फैसलेदिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा फैसला! वर्क फ्रॉम होम से लेकर ‘नो व्हीकल डे’ तक कई नए नियम लागूHUF के जरिए घर खरीदना कैसे बन सकता है टैक्स बचत का स्मार्ट तरीका, जानिए क्या हैं फायदे और जरूरी बातेंNEET में लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में? पेपर लीक के बाद चौंकाने वाले आंकड़ेTata Motors Q4 Results: मुनाफा 31% गिरा, राजस्व में बढ़त; JLR का दबाव भारीSenior Citizens के लिए खुशखबरी! FD पर मिल रहा 8.3% तक बंपर ब्याज, जानें कौन से बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्नMutual Fund: अप्रैल में इक्विटी AUM रिकॉर्ड स्तर पर, फंड हाउसेस ने किन सेक्टर और स्टॉक्स में की खरीदारी?तेल संकट और कमजोर पर्यटन ने मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को झकझोरा, भारत भी रहे सतर्कप्लेटिनम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड: 20 मई से खुलेगा NFO, किसे करना चाहिए इस SIF में निवेश?Airtel को लेकर सुनील मित्तल का 10 साल का मास्टरप्लान सामने आया

UAN याद नहीं है? ऐसे मोबाइल नंबर की मदद से करें अपना EPF बैलेंस चेक

Advertisement

EPFO द्वारा कर्मचारियों के लिए बैलेंस चेक और UAN रिकवरी की प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है ताकि रिटायरमेंट फंड की जानकारी आसानी से मिल सके

Last Updated- October 09, 2025 | 3:57 PM IST
EPFO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आजकल नौकरी करने वाले हर शख्स की जिंदगी में EPF यानी एम्प्लॉयी प्रॉविडेंट फंड एक बड़ा सहारा बन गया है। ये वो पैसे हैं जो आपकी सैलरी का कुछ हिस्सा हर महीने सेविंग में चला जाता है, ताकि रिटायरमेंट के वक्त बुढ़ापे का इंतजाम हो सके। लेकिन कई बार लोग अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) भूल जाते हैं या फिर ये लिंक ही नहीं होता। अच्छी बात ये है कि अब EPFO यानी एम्प्लॉयी प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन ने ऐसे लोगों के लिए भी आसान रास्ते निकाल रखे हैं। हाल ही में आई अपडेट्स के मुताबिक, आप बिना UAN के भी अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। बस मोबाइल से एक मिस्ड कॉल या SMS काफी है। आइए, जानते हैं यह कैसे किया जा सकता है। 

बिना UAN के भी आसानी से कर सकते हैं चेक

UAN न होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। EPFO ने पुराने तरीके अभी भी जिंदा रखे हैं। सबसे सिंपल है मिस्ड कॉल सर्विस। रजिस्टर्ड मोबाइल से 9966044425 पर कॉल करें, जिसके बाद कॉल कट जाएगी तो तुरंत SMS आएगा जिसमें लास्ट कंट्रीब्यूशन और बैलेंस लिखा होगा। ये फ्री है और सिर्फ UAN एक्टिवेटेड मेंबर्स के लिए, जहां आधार, पैन या बैंक डिटेल्स लिंक्ड हों।

अगर ये भी न चले, तो EPFO की यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाएं। वहां ‘नो UAN सर्विस’ ऑप्शन चुनें। अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, EPF अकाउंट नंबर और कंपनी डिटेल्स भरें। सबमिट करें, तो बैलेंस दिख जाएगा। या फिर, 7738299899 पर ही फोन करके हेल्पलाइन से बात करें। ये तरीके खासतौर पर उन लोगों के काम के हैं जो जॉब स्विच करते रहते हैं और UAN मैनेज करने में कन्फ्यूजन हो जाता है।

Also Read: अधिक PF कटौती हुई? अब बढ़ी पेंशन पाने का रास्ता खुला, HC ने सुनाया ये फैसला

UAN भूल गए? ऐसे करें रिकवर

कई बार UAN याद न आने से पूरा काम मुश्किल में पड़ जाता है। लेकिन चिंता मत करें, इसे रिकवर करना अब मिनटों का काम है। EPFO पोर्टल पर लॉगिन पेज से ‘Forgot UAN’ चुनें। अपना नाम, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और आधार या पैन डालें। OTP वेरीफाई करें, बस UAN स्क्रीन पर आ जाएगा। अगर प्रॉब्लम हो, तो नजदीकी EPFO ऑफिस जाएं या हेल्पडेस्क पर कॉल करें।

हाल की अपडेट्स में ये साफ कहा गया है कि UAN एक्टिवेट करने के लिए eKYC जरूरी है। बिना इसके क्लेम या बैलेंस चेक मुश्किल हो जाता है। तो पहले ये पूरा करें, फिर बाकी सर्विसेज एंजॉय करें। ये छोटे-छोटे स्टेप्स आपकी सेविंग्स को ट्रैक रखने में मदद करेंगे।

UAN के साथ ऐसे करें चेक

अगर आपके पास UAN है, तो सबसे पहले ये सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर और KYC डिटेल्स जैसे आधार, पैन या बैंक अकाउंट UAN से जुड़े हों। सबसे आसान तरीका है EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना। वहां लॉगिन करें, पासबुक ओपन करें और बैलेंस देख लें। लेकिन अगर इंटरनेट की दिक्कत हो, तो मोबाइल से ही काम चलाएं।

उमांग ऐप डाउनलोड करें, जो गूगल प्ले या ऐप स्टोर पर फ्री में मिल जाता है। ऐप में UAN लिंक करें, फिर EPF सर्विस चुनें। बस कुछ ही सेकंड में लास्ट कंट्रीब्यूशन और टोटल बैलेंस सामने आ जाएगा। ये ऐप 13 भाषाओं में चलता है, तो हिंदी वालों को भी कोई परेशानी नहीं। या फिर, रजिस्टर्ड मोबाइल से 7738299899 पर SMS भेजें। फॉर्मेट रखें: EPFOHO स्पेस UAN स्पेस ENG (अंग्रेजी के लिए)। अगर हिंदी में चाहिए, तो HIN जोड़ दें। जवाब में बैलेंस, लास्ट पेमेंट और KYC स्टेटस सब मिलेगा।

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement