facebookmetapixel
Budget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलान

Delhi Chandni Chowk Fire: प्रशीतन अभियान अब भी जारी; 110 से अधिक दुकानें और गोदाम जलकर खाक

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम तीन दमकल वाहन अब भी प्रभावित हिस्सों में प्रशीतन कार्य कर रहे हैं।

Last Updated- June 15, 2024 | 12:58 PM IST
Fire in Chandni Chowk
Fire in Chandni Chowk

दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में गुरुवार को लगी आग पर शुक्रवार को काबू पा लिया गया था लेकिन वहां प्रशीतन अभियान अब भी जारी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चांदनी चौक के नई सड़क स्थित पुराने कटरा मारवाड़ी मार्केट में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे आग लग गई थी। इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

आग से 110 से अधिक दुकानें और गोदाम जलकर खाक हो गए, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम तीन दमकल वाहन अब भी प्रभावित हिस्सों में प्रशीतन कार्य कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ हिस्सों में अब भी आग की लपटें निकल रहीं हैं। अभियान कुछ और घंटों तक जारी रह सकता है।’’

आग पर काबू पाने के लिए 50 से अधिक दमकल वाहन और 200 अग्निशमन कर्मी को तैनात किया गया था। उन्होंने बृहस्पतिवार रातभर आग पर काबू पाने की मशक्कत की और शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे आग पर काबू पाया।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पूरे दिन प्रशीतन अभियान जारी रहा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान समाप्त होने पर मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगवती और अनिल मार्केट परिसर की कपड़े की दुकानें और गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एमके मीणा ने बताया कि अब आग लगभग बुझ गई है, करीब 110 से 120 दुकानें पूरी या आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं। मीणा ने बताया कि कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान एक दमकल कर्मी मामूली रूप से जल गया।

First Published - June 15, 2024 | 12:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट