facebookmetapixel
Budget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलान

यूपी में सहकारी संघ करेगा सस्ती दवाओं की बिक्री, पेट्रोल पंप और एटीएम खोलने की भी योजना

प्रादेशिक सहकारी संघ (पीसीएफ) ने चालू वित्त वर्ष में नए व्यवसाय संचालित किए जाने की कार्य योजना बनाई है।

Last Updated- October 06, 2023 | 7:03 PM IST

उत्तर प्रदेश (UP) में अब सहकारी संघ (co-operative union) दवाओं की बिक्री, माइक्रो एटीएम के संचालन और पेट्रोल पंप खोलने सहित कई नए व्यवसायों में हाथ अजमाएगा। प्रादेशिक सहकारी संघ (पीसीएफ) ने चालू वित्त वर्ष में नए व्यवसाय संचालित किए जाने की कार्य योजना बनाई है।

पीसीएफ की सालाना सामान्य निकाय (एजीएम) में कारोबार को बढ़ाने को लेकर नए ऐलान किए गए हैं। पीसीएफ के प्रबंध निदेशक संजय कुमार के मुताबिक संघ ने वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 5183.78 करोड़ करोड़ की आय हासिल की है। इसके साथ ही सहकारी संघ में इस दौरान 26000 नए सदस्य भी शामिल हुए हैं।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि संघ की आय बढ़ाने के लिए पीसीएफ के कृषक सेवा केंद्रों को आय़ुनिक सेवा व संसाधनों से युक्त करते हुए नए व्यवसाय भी संचालित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि संघ अपनी निष्प्रयोज्य संपत्तियों पर 26 पेट्रोल पंपों का संचालन करेगा। इसके अलावा कृषक सेवा केंद्रों पर अब गांवों में भी लोगों के आधार कार्ड बनाने के साथ ही जन सेवा केंद्रों (सीएससी) से संबंधित सभी काम जैसे खसरा खतौनी निकालना, निवास प्रमाण पत्र, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने जैसे काम किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की योजना के तहत कृषक केंद्रों को उच्चीकृत करते हुए यहां से दवाएं बेचने का काम भी किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के हजारों गांवों में लोगों को उचित दर पर जेनरिक दवाएं मिल सकेंगी।

पीसीएफ प्रदेश के जिलों में संचालित कृषक उत्पादक संघों (एफपीओ) के जरिए व्यावसायिक विविधीकरण योजना के तहत काम करेगा। साथ ही कृषक सेवा केंद्र गांवों में माइक्रो एटीएम का संचालन भी करेंगे। पीसीएफ के गेहूं व धान खरीद केंद्रों पर पावर डस्टर स्थापित कर अपनी आय बढ़ाएगा।

प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में कृषक सेवा केंद्रों से 215.28 करोड़ रुपये की आय तो गेहूं खरीद से 331.06 व धान की खरीद से 3666.26 करोड़ रुपये की आय हुयी है। इस साल सितंबर के महीने तक पीसीएफ ने 613930 लीटर नैनो यूरिया तो 109784 लीटर नैनो डीएपी की बिक्री की है।

एजीएम में प्रबंध निदेशक ने बताया कि वर्तमान में पीसीएफ के पास 1400 कर्मियों की टीम के साथ कुल 79.95 करोड़ रुपये की अंश पूंजी है। संघ सरकार के लिए धान, गेहूं, दलहन, तिलहन की समर्थन मूल्य पर खरीद के साथ, उर्वरक व बीज की आपूर्ति का काम कर रहा है। इसके अलावा संघ शीतगृहों व गोदामों का भी संचालन कर रहा है।

First Published - October 6, 2023 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट