facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Census: 1 मार्च 2027 से शुरू होगी जनगणना, जाति की भी होगी गिनती

Advertisement

विपक्ष की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए इस बार जातिगत जनगणना को भी जनगणना प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा।

Last Updated- June 04, 2025 | 6:43 PM IST
Census 2027
Representative Image

Census 2027: केंद्र सरकार ने देश में अगली जनगणना की तारीखों का ऐलान कर दिया है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि जनगणना 2027 को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जातिगत विवरण (Caste Enumeration) को भी शामिल किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार, जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से लद्दाख जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में की जाएगी, जबकि देश के अन्य हिस्सों में यह जनगणना 1 मार्च 2027 से शुरू होगी। सरकार ने स्पष्ट किया कि जनगणना 2027 की आधिकारिक संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 की मध्यरात्रि (00:00 बजे) होगी। यह पहली बार होगा जब देशभर में जातिगत आंकड़े भी व्यापक जनगणना का हिस्सा होंगे।

जनगणना की अधिसूचना 16 जून को जारी होने की संभावना

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के असमान रूप से बर्फ से ढ़के क्षेत्र, और हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड राज्यों के लिए जनगणना की संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि (00:00 बजे) होगी।”

मंत्रालय ने यह भी बताया कि इन संदर्भ तिथियों के साथ जनगणना कराने के इरादे की अधिसूचना को जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 3 के प्रावधानों के अनुसार संभावित रूप से 16 जून 2025 को राजपत्र (गजट) में प्रकाशित किया जाएगा।

Also read: अब आसानी से मिलेगा ट्रेन टिकट, 2.5 करोड़ फर्जी यूजर आईडी निष्क्रिय

कोविड के कारण टली 2021 की जनगणना

भारत में जनगणना की प्रक्रिया जनगणना अधिनियम, 1948 और जनगणना नियम, 1990 के प्रावधानों के तहत संचालित होती है। पिछली जनगणना वर्ष 2011 में दो चरणों में कराई गई थी। जनगणना 2021 को भी दो चरणों में कराने का प्रस्ताव था—पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2020 के बीच और दूसरा चरण फरवरी 2021 में होना था।

जनगणना 2021 के पहले चरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, और कुछ राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1 अप्रैल 2020 से फील्डवर्क शुरू होने वाला था। हालांकि, कोविड-19 महामारी के फैलने के कारण यह कार्य टाल दिया गया।

गौरतलब है कि विपक्ष की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए इस बार जातिगत जनगणना को भी जनगणना प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 4, 2025 | 5:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement