facebookmetapixel
Stocks To Buy: ₹200 से सस्ते ये दो PSU स्टॉक्स दे सकते हैं अच्छा मुनाफा! नतीजों के बाद ब्रोकरेज की BUY रेटिंगअमेरिकी ड्यूटी में कटौती से झींगा इंडस्ट्री को बड़ी राहत, कॉ​म्पिटिटर्स के मुकाबले स्थिति बेहतरभारत-अमेरिका ट्रेड डील से ‘काफी अनिश्चितता खत्म हुई’: DEA सचिवAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21% बढ़ा, 3043 करोड़ रुपये पहुंचा; शेयर 9% उछलाHyundai Motors Share: Q3 में 6% बढ़ा मुनाफा, अब स्टॉक में आएगा तेजी? एमके ग्लोबल ने बतायाIndia-US ट्रेड डील से रुपये को मिली पावर, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछलाUS Tariffs: भारत पर टैरिफ घटकर 18%, जानिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन पर कितना टैक्सभारत-US ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप को कितना फायदा? जान लें स्टॉक्स का हालIndia US trade deal: अमेरिका से भारत को ज्यादा कृषि उत्पादों का होगा निर्यात, रूस के खिलाफ कार्रवाई में मिलेगी मदद- US टॉप लीडर्सIndia US Trade Deal: ट्रेड डील से इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा, लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नाम

Cabinet Decision: ₹2,781 करोड़ के दो रेलवे प्रोजेक्ट को कैबिनेट की हरी झंडी, इन राज्यों को मिलेगा फायदा

इन दोनों परियोजनाओं से भारतीय रेलवे नेटवर्क में कुल 224 किमी नई लाइन जुड़ेंगी। इससे लगभग 585 गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिनकी आबादी लगभग 32 लाख है

Last Updated- November 26, 2025 | 5:54 PM IST
Indian Railway

Cabinet Decision: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक में सरकार ने गुजरात में द्वारका-कानालुस रेलवे लाइन (Dwarka-Kanalus rail line) को डबल करने और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में बदलापुर और कर्जत (Badlapur and Karjat) के बीच तीसरी और चौथी लाइन बनाने की मंजूरी दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं को कुल 2,781 करोड़ रुपये की लागत के साथ मंजूरी दी गई।

585 गांवों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

पहली परियोजना में द्वारका (ओखा) से कानालुस तक 141 किमी लंबी रेल लाइन को डबल किया जाएगा। दूसरी परियोजना में बदलापुर से कर्जत के बीच 32 किमी लंबी तीसरी और चौथी लाइन बनाई जाएगी। इन दोनों परियोजनाओं से भारतीय रेलवे नेटवर्क में कुल 224 किमी नई लाइन जुड़ेंगी। इससे लगभग 585 गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिनकी आबादी लगभग 32 लाख है।

Also Read: Cabinet Decision: रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट्स की मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बूस्ट, ₹7,280 करोड़ की नई स्कीम मंजूर

तीर्थ और उपनगरीय कनेक्टिविटी पर ध्यान

द्वारका (ओखा)-कानालुस रेल लाइन द्वारकाधीश मंदिर जैसी प्रमुख तीर्थस्थलों की कनेक्टिविटी सुधारने में मदद करेगी। इसके साथ ही यह कोयला, नमक, कंटेनर और सीमेंट जैसी वस्तुओं के परिवहन को भी आसान बनाएगी।

वैष्णव ने बताया, “क्षमता बढ़ाने के कामों से सालाना लगभग 18 मिलियन टन (MTPA) अतिरिक्त माल ढुलाई संभव होगी।”

बदलापुर-कर्जत सेक्शन मुंबई उपनगरीय कॉरिडोर का हिस्सा है। इस तीसरी और चौथी लाइन परियोजना से क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और भविष्य में यात्रियों की मांग पूरी करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही यह दक्षिण भारत से कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित करेगी।

First Published - November 26, 2025 | 5:45 PM IST

संबंधित पोस्ट