facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

Budget 2024: मोरारजी देसाई, मनमोहन सिंह, जेटली… सभी वित्त मंत्रियों को इस मामले में पीछे छोड़ देगी निर्मला सीतारमण

संसद के पटल पर बजट पेश करते ही सीतारमण लगातार सात केंद्रीय बजट पेश करने वाली भारत की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इसी के साथ वह, मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगी।

Last Updated- June 14, 2024 | 7:51 PM IST
सरकार पैसा दे रही, निजी क्षेत्र हुनर दे अच्छे कर्मचारी ले: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, Government is giving money, private sector should give skills and get good employees: Finance Minister Nirmala Sitharaman

Budget 2024: मोदी 3.0 सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को लगातार अपने दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला। अब वह वित्त वर्ष 2025 के लिए बजट पेश करने की तैयारियों में जुट गई है। जुलाई के अंतिम पखवाड़े में पेश होने वाला बजट न सिर्फ आम जनता के लिए बल्कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए भी खास होने वाला है। लगातार 7वीं बार बजट पेश करके सीतारमण इतिहास रचने के लिए रचने के लिए तैयार हैं। ऐसा करने वाली वह देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी।

मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ेगी निर्मला सीतारमण

संसद के पटल पर बजट पेश करते ही सीतारमण लगातार सात केंद्रीय बजट पेश करने वाली भारत की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इसी के साथ वह, मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगी, जिन्होंने लगातार छह बजट पेश किए थे।

मोरारजी देसाई ने 1959 से 1964 तक देश के वित्त मंत्री का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था। देसाई ने पांच दशकों से अधिक समय तक भारत के किसी भी वित्त मंत्री द्वारा कुल दस बजट पेश करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979 तक भारत के चौथे प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य किया।

Also read: वित्त मंत्रालय ने बजट में कर दरों और अनुपालन कम करने पर उद्योग जगत से राय मांगी

अरुण जेटली ने पेश किए थे लगातार पांच बजट

सीतारमण से पहले दिवंगत अरुण जेटली भी 2014-15 से 2018-19 तक लगातार पांच बजट पेश करके इसके करीब पहुंच गए थे। जेटली के बाद, पीयूष गोयल ने 1 फरवरी, 2019 को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट पेश किया था। गोयल ने 2019 से केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में कार्य किया है।

सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री

2019 के लोक सभा चुनावों के बाद, सीतारमण को मोदी 2.0 सरकार में वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। वह इंदिरा गांधी के बाद बजट पेश करने वाली दूसरी महिला बनीं। इंदिरा गांधी ने वित्तीय वर्ष 1970-71 के लिए बजट पेश किया था। सीतारमण के नाम भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनने का भी रिकॉर्ड है।

अब तक, सीतारमण 2024 के लोक सभा चुनावों से पहले इस साल की शुरुआत में पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। वह पहले ही मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी. चिदंबरम और यशवंत सिन्हा सहित अपने पूर्ववर्तियों के पांच-बजट के सिलसिले को पीछे छोड़ चुकी हैं।

इस साल 1 फरवरी को पेश किए गए अंतरिम बजट के साथ, सीतारमण ने मोरारजी देसाई के लगातार छह बजट पेश करने के रिकॉर्ड की बराबरी की। और अब वह मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट पेश कर मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को तोड़ एक नया इतिहास रचने वाली हैं।

First Published - June 14, 2024 | 7:46 PM IST

संबंधित पोस्ट