facebookmetapixel
SEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूती

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान प्रशिक्षण के दौरान राजस्थान में चूरू के पास दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट शहीद

वर्ष 2017- 2022 के बीच 34 दुर्घटनाएं, 1991- 2000 तक 283 दुर्घटनाएं हुईं। कुल 4,418 घटनाओं में 221 विमान पूरी तरह नष्ट हो गए और वायु सेना के 100 पायलट मारे गए।

Last Updated- July 09, 2025 | 10:55 PM IST

भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान प्रशिक्षण के दौरान राजस्थान में चूरू के पास  दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इसमें सवार दोनों पायलट की मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट में वायुसेना ने कहा, ‘दुर्घटना में किसी भी नागरिक संपत्ति को नुकसान होने की सूचना नहीं है।’ जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है। भारतीय वायुसेना ने पिछले छह महीनों में हुईं दुर्घटनाओं में तीन पायलट, एक पैराट्रूपर, तीन जगुआर और एक मिराज खो दिए हैं। सभी हादसे शांतिकाल में हुए।

इस साल प्रशिक्षण के दौरान यह चौथा विमान गिरा है। इससे पहले 2 अप्रैल को गुजरात के जामनगर में इसी तरह दो सीटों वाला जगुआर हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी और दूसरा घायल हो गया। यह विमान रात में उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके तीन दिन बाद वायुसेना की स्काईडाइविंग टीम के एक पैराट्रूपर की उत्तर प्रदेश के आगरा में एक प्रदर्शन के दौरान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

इससे पहले 6 फरवरी को मध्य प्रदेश के शिवपुरी में और 7 मार्च को हरियाणा के अंबाला में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। भारतीय वायुसेना की पिछली तीन लड़ाकू विमान दुर्घटनाओं की जांच को सबसे गंभीर के रूप में वर्गीकृत किया गया है। जेट दुर्घटनाओं या घटनाओं को क्षति की सीमा के आधार पर श्रेणियों में बांटा जाता है। विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक डेटा के अनुसार, जहां दुर्घटना दर उड़ान समय पर आधारित है, इस वर्ष की घटनाएं या दुर्घटनाएं असामान्य नहीं हैं। वायु सेना के लिए दुर्घटना दर हर 10,000 उड़ान घंटों में एक दुर्घटना है।

वर्ष 2017 और 2022 के बीच भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों से जुड़ी 34 दुर्घटनाएं हुई हैं जो मानवीय त्रुटि, तकनीकी खराबी, विदेशी-वस्तु क्षति और पक्षियों की वजह से हुईं। वर्ष 1991 से 2000 तक 283 दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 42 प्रतिशत मानवीय त्रुटि के कारण हुईं।  कुल 4,418 घटनाओं में 221 विमान पूरी तरह नष्ट हो गए और वायु सेना के 100 पायलट मारे गए। रक्षा पर संसदीय स्थायी समिति की 2024-25 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लड़ाकू विमानों की दुर्घटना दर 0.93 (2000-2005) के शिखर से 2017-2022 के दौरान घटकर  घटकर 0.27 और 2020-2024 में और घटकर  0.20 रह गई थी। वायु सेना के पास पिछले साल स्वीकृत 368 विमानों के मुकाबले 238 बुनियादी, मध्यवर्ती और उन्नत प्रशिक्षक विमान थे।

 

First Published - July 9, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट