facebookmetapixel
Advertisement
₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर

Maharashtra: विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में लागू होगी बांस नीति

Advertisement

राज्य में बांस की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए विधानसभा चुनावों के पहले राज्य सरकार बांस नीति लागू करने की कवायद भी शुरू हो चुकी है।

Last Updated- June 11, 2024 | 8:20 PM IST
Bamboo

Bamboo Policy: लोक सभा चुनाव के खत्म होते ही सरकार कामकाज में सक्रिय हो गई। सरकार की प्राथमिकता किसानों के मुद्दों को हल करने की है। चुनाव के पहले और चुनावों के बीच में फसल खराब होने से किसानों को जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा जल्द दिया जाएगा। राज्य में बांस की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए विधानसभा चुनावों के पहले राज्य सरकार बांस नीति लागू करने की कवायद भी शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र में नवबंर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार बांस की खेती के प्रति सहानुभूति रखती है और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी कि राज्य में बांस उद्योग फले-फूले। राज्य सरकार आचार संहिता हटते ही बांस नीति लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देशानुसार हमने पूरे राज्य में बांस की खेती बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं और इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक नीति लाने के बारे में सोच रहे हैं। यह नीति रोजगार के अवसर पैदा करके बांस उद्योग को उद्योग का दर्जा देने में मदद करेगी।

यह बांस उद्योग को मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी योजना में लाने में भी मदद करेगी। सामंत ने कहा और कहा कि एक बार बांस उद्योग को ईजीएस में शामिल कर लिया जाए, तो लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्रों में 50 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 25 फीसदी सब्सिडी के साथ 50 लाख रुपये का ऋण प्राप्त करने के पात्र होंगे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि एक किसान के बेटे के रूप में मैं किसानों के मुद्दों से निपटने के लिए हमेशा आगे रहता हूं। मैं गांव जाता हूं और खेती भी करता हूं। सरकार ने बांस की खेती के लिए सब्सिडी देने का फैसला किया है। प्रदेश में बारिश की अच्छी शुरुआत हुई है।

मराठवाड़ा विदर्भ में सोयाबीन और कपास के किसानों को थोड़ी परेशानी हुई। मैंने इन सबके लिए प्रावधान किया था लेकिन आचार संहिता के कारण इसका वितरण नहीं कर सका। किसानों को मदद राशि जल्द मिलेगी। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा हुई है।

असमय बारिश के कारण किसानों का आर्थिक नुकसान हुआ जिसका अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। खरीफ सीजन की शुरुआत हो चुकी है। खरीफ सीजन की फसलों की बुआई की तैयारी करनी है। जिसके ल‍िए पैसे की जरूरत है। किसानों का कहना है कि प्रशासन जल्दी सर्वे कर सरकार को नुकसान की रिपोर्ट भेजें और किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा म‍िले। मुआवजा मिल जाए तो बुआई का काम आसान हो जाएगा ।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 8:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement