facebookmetapixel
लोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’क्या खत्म हो रहा है स्थायी दोस्ती का दौर? ट्रंप की नीतियों ने हिला दी वैश्विक गठबंधनों की बुनियाद2026 में भारत का ट्रेड एजेंडा: द्विपक्षीय समझौतों से आगे बढ़कर वैश्विक व्यापार धुरी बनने की तैयारीEditorial: डेटा सेंटर को बिजली देना जरूरी, AI में लीडरशिप ऊर्जा आपूर्ति के नियंत्रण पर टिकीRBI गवर्नर को भरोसा: भारत की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत, बाहरी मोर्चे पर भी देश पूरी तरह सुरक्षितPSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहीं

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में पत्नी सुनीता व ‘आप’ सांसद राघव चड्ढा ने मुलाकात की

नियमों के अनुसार, जेल में एक कैदी से दो आगंतुक हफ्ते में दो बार मिल सकते हैं।

Last Updated- June 05, 2024 | 7:34 PM IST
Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को यहां तिहाड़ जेल में मुलाकात की।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि जेल नियमों के अनुसार दोनों को दोपहर एक बजे आधे घंटे के लिए आगंतुक कक्ष में ‘आप’ प्रमुख से मिलने की अनुमति दी गई।

नियमों के अनुसार, जेल में एक कैदी से दो आगंतुक हफ्ते में दो बार मिल सकते हैं। कैदी को अपने परिवार के सदस्यों से प्रतिदिन पांच मिनट तक फोन पर बात करने की भी अनुमति है। जेल के एक सूत्र ने यह भी बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को अपनी कोठरी में टेलीविजन पर लोकसभा चुनाव के नतीजे देखे।

जेल अधिकारियों के अनुसार, मधुमेह के मरीज केजरीवाल की निगरानी के लिए दो डॉक्टर हैं और उन्हें रोजाना इंसुलिन दी जा रही है। आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई अंतरिम जमानत की अवधि एक जून को समाप्त होने के बाद केजरीवाल ने दो जून को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया था।

First Published - June 5, 2024 | 7:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट