भारत

Delhi election results 2025: दिल्ली चुनाव में AAP को तगड़ा झटका, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हारे

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 45 सीट पर आगे है।

Published by
अंशु   
Last Updated- February 08, 2025 | 1:14 PM IST

Delhi election results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) दोनों चुनाव हार गए है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 45 सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है। पिछले दस वर्षों से दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य पर आम आदमी पार्टी का दबदबा रहा है, जबकि भाजपा 1998 से शहर की सत्ता से बाहर है। वर्ष 1998 से 2013 तक दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार हार की ओर अग्रसर दिख रही थी।

नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे, प्रवेश वर्मा की बड़ी जीत

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से चुनाव हार गए है। प्रवेश वर्मा ने 3,182 वोटों के अंतर से केजरीवाल से हराया। केजरीवाल ने 2020 में 21,687 वोटों से जीत हासिल की थी।

Also read: Delhi election results 2025 LIVE updates: दिल्ली चुनाव में AAP को तगड़ा झटका, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हारे 

जंगपुरा से मनीष सिसोदिया चुनाव हारे, BJP के तरविंदर सिंह मारवाह ने हराया

BJP के तरविंदर सिंह मारवाह ने जंगपुरा से मनीष सिसोदिया को करीब 600 वोटों के अंतर से हराया। सिसोदिया ने अपनी हार स्वीकार की और मारवाह को जीत की बधाई दी। मतगणना केंद्र के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सिसोदिया ने हार स्वीकार करते हुए कहा, “हमने चुनाव अच्छी तरह लड़ा। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमारा समर्थन किया। हालांकि, हम यह चुनाव लगभग 600 वोटों से हार गए हैं।” सिसोदिया ने इससे पहले पटपड़गंज सीट से लगातार तीन बार (2013, 2015 और 2020) जीत दर्ज की थी।

AAP ने 2015 और 2020 में जंगपुरा सीट पर प्रवीण कुमार के साथ जीत दर्ज की थी। इस साल पार्टी ने उन्हें बदलकर मनीष सिसोदिया को उम्मीदवार बनाया था, जिनका मुकाबला कांग्रेस के तरविंदर सिंह मारवाह और फरहाद सूरी से था। 2020 में AAP ने इस सीट पर 15,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

First Published : February 8, 2025 | 12:57 PM IST